हरदोई: अज्ञात वाहन की टक्कर से ट्रैक्टर सवार पुत्र की मौत, पिता घायल
हरदोई/ अमृत विचार। कोतवाली क्षेत्र के कटरा-बिल्हौर मार्ग पर सतौथा मोड़ के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से ट्रैक्टर पर सवार पिता-पुत्र में पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई जबकि घायल पिता को स्थानीय सीएचसी पर भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाली …
हरदोई/ अमृत विचार। कोतवाली क्षेत्र के कटरा-बिल्हौर मार्ग पर सतौथा मोड़ के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से ट्रैक्टर पर सवार पिता-पुत्र में पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई जबकि घायल पिता को स्थानीय सीएचसी पर भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
कोतवाली क्षेत्र के गौंटिया गांव निवासी मोतीलाल गुरुवार को ट्रैक्टर ट्राली में गेहूं भरकर हरपालपुर बाजार में बेचने जा रहा था। तभी सतौथा मोड़ के पास कटरा बिल्हौर मार्ग पर ट्रैक्टर चढ़ाते समय अज्ञात वाहन की टक्कर से ट्रैक्टर पर बैठा उसका पुत्र पुष्पेंद्र उछलकर सड़क पर जा गिरा। जिससे अज्ञात भारी वाहन की चपेट में आकर उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि पिता मोतीलाल घायल हो गये।
मृतक के परिवार में पत्नी रिंकी देवी और दो पुत्र कुश व अमन है। दुर्घटना के बाद उसकी मां नन्ही देवी व पत्नी रिंकी का रो रो कर बुरा हाल है। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक उमाकांत दीपक ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।मृतक के चाचा बलवीर सिंह की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया है।
पढ़ें- सीकर: कार और ट्रक की टक्कर में तीन श्रद्धालुओं की मौत, एक घायल
