चीन में भूकंप से अफरा-तफरी, चार लोगों की मौत, 14 घायल
बीजिंग। चीन के दक्षिण-पश्चिमी सिचुआन प्रांत के याआन शहर में आए 6.1 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप में चार लोगों की मौत हो गई और 14 घायल हो गए। चाइना अर्थक्वेक नेटवर्क्स सेंटर, या सीईएनसी के अनुसार, भूकंप ने याआन शहर के लुशान काउंटी को हिला दिया। #Earthquake in China of magnitude 5.9 (6.1 Ms), Sichuan. …
बीजिंग। चीन के दक्षिण-पश्चिमी सिचुआन प्रांत के याआन शहर में आए 6.1 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप में चार लोगों की मौत हो गई और 14 घायल हो गए। चाइना अर्थक्वेक नेटवर्क्स सेंटर, या सीईएनसी के अनुसार, भूकंप ने याआन शहर के लुशान काउंटी को हिला दिया।
#Earthquake in China of magnitude 5.9 (6.1 Ms), Sichuan. (06/01/2022) pic.twitter.com/YPxYF3NHlF
— BRAVE SPIRIT (@Brave_spirit81) June 2, 2022
ट्विटर पर शेयर किए गए इस वीडियो में एक कपड़े की दुकान के अंदर एक महिला और एक बच्चे को भूकंप शुरू होते ही भागते हुए दिखा जा सकता है।
Visual from CCTV footage of #earthquake 6.8 at #Sichuan #China 4 D!ed and 14 !njured #INDvSA #DeepakChahar #ENGvNZ #CbtfBestHai pic.twitter.com/xseXmOf8hE
— Alindasangma (@alindasangma) June 2, 2022
एक अन्य वीडियो में एक सड़क दिखाई दे रही है। सड़क पर चल रही गाड़ियां अचानक जमीन के हिलने से रुकती हैं, गाड़ियों से निकल कर लोग सड़क के बीचों बीच भागते हैं, आस पास के लोग भी सड़क के केंद्र की तरफ भागते हैं ताकि किनारे गिरने वाले मलबे से बच सकें।
ये भी पढ़ें : अमेरिका : कॉर्नरस्टोन चर्च के बाहर गोलीबारी में दो महिलाओं की मौत, हमलावर भी मारा गया
