हरदोई: अतिक्रमण हटाने में पक्षपात करने पर शिक्षा मंत्री ने अधिकारियों को लगाई फटकार
शाहाबाद/हरदोई। जन चौपाल में शामिल होने पहुंची उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी को भाजपा कार्यकर्ताओं ने पहले ही घेर लिया और अतिक्रमण हटाने में पक्षपात करने वाले अधिकारियों की शिकायत कर डाली। कार्यकर्ताओं को गंभीरता से सुनने के बाद उच्च शिक्षा मंत्री ने प्रशासनिक अधिकारियों को स्पष्ट चेतावनी दी और कहा अतिक्रमण में किसी …
शाहाबाद/हरदोई। जन चौपाल में शामिल होने पहुंची उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी को भाजपा कार्यकर्ताओं ने पहले ही घेर लिया और अतिक्रमण हटाने में पक्षपात करने वाले अधिकारियों की शिकायत कर डाली। कार्यकर्ताओं को गंभीरता से सुनने के बाद उच्च शिक्षा मंत्री ने प्रशासनिक अधिकारियों को स्पष्ट चेतावनी दी और कहा अतिक्रमण में किसी भी तरह का पक्षपात नहीं किया जाएगा।
पहले बड़े अतिक्रमण कारी जिन्होंने सरकारी जमीन पर कब्जा कर रखा है उनका अतिक्रमण हटाया जाएगा। अगर इन बड़े अतिक्रमणकारियों का अतिक्रमण नहीं हटाया जाता है तो फिर शाहाबाद में अतिक्रमण अभियान नहीं चलेगा। उच्च शिक्षा मंत्री का आदेश सुनकर अधिकारी सन्न रह गए। कार्यकर्ता उच्च शिक्षा मंत्री के तल्ख तेवर देखकर काफी प्रसन्न मुद्रा में दिखे।
आपको बताते चलें शासन के निर्देश पर शाहाबाद नगर पालिका परिषद द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जा रहा है। अतिक्रमण हटाओ अभियान के अंतर्गत पटरी और ठेली दुकानदारों को हटाकर पूरी तरह से बेरोजगार कर दिया गया। जबकि शासन के निर्देशों में बड़े अतिक्रमण कारी माफियाओं के लिए स्पष्ट निर्देश है। परंतु पालिका प्रशासन द्वारा छोटे दुकानदारों को हटाकर उन्हें दर-दर भटकने पर मजबूर कर दिया। बड़ी संख्या में छोटे दुकानदार और ठेली वाले उच्च शिक्षा मंत्री से मिले और प्रशासन पर अतिक्रमण हटाओ अभियान में मनमानी करने का आरोप लगाया।
कार्यकर्ताओं को गंभीरता से सुनने के बाद उच्च शिक्षा राज्य मंत्री के तेवर तल्ख हो गए। उन्होंने अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई और स्पष्ट चेतावनी दी जब तक सरकारी जमीनों से बड़े भू माफियाओं के कब्जे नहीं हटाए जाएंगे। तब तक शाहाबाद में अतिक्रमण अभियान नहीं चलाया जाएगा। उच्च शिक्षा मंत्री के तल्ख तेवर देखकर अधिकारी सहम गए और उम्मीद की जा रही है कि अब शायद ही शाहाबाद में अतिक्रमण हटाओ अभियान चले।
यह भी पढ़ें:-शादी के 21 साल बाद Akshay Kumar ने तोड़ी चुप्पी, Twinkle Khanna के लिए कही यह बड़ी बात
