हल्द्वानी में अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री सेल्सियस, पांच जून तक गर्मी से कोई राहत नहीं

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। बारिश रुकने की वजह से गर्मी बढ़ रही है। मौसम विभाग के अनुसार अभी कुछ दिनों तक गर्मी से परेशान होना पड़ेगा। शहर में सुबह से ही धूप निकली रही। दोपहर होने तक भीषण गर्मी पड़ने लगी। लोगों का बाहर निकलना मुश्किल हो गया। गर्मी के साथ उमस होने से लोग और …

हल्द्वानी, अमृत विचार। बारिश रुकने की वजह से गर्मी बढ़ रही है। मौसम विभाग के अनुसार अभी कुछ दिनों तक गर्मी से परेशान होना पड़ेगा।
शहर में सुबह से ही धूप निकली रही। दोपहर होने तक भीषण गर्मी पड़ने लगी। लोगों का बाहर निकलना मुश्किल हो गया। गर्मी के साथ उमस होने से लोग और भी परेशान रहे। मौसम विभाग के अनुसार, पांच जून तक गर्मी से कोई राहत नहीं है। पारा 40 डिग्री के आसपास बना रहेगा। इधर पहाड़ों में भी यही हाल है। मुक्तेश्वर में दिन के समय तापमान बढ़ने लगा है।

जीबी पन्त कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डॉ आरके सिंह के अनुसार हवा में नमी तो है। लेकिन तापमान में बढ़ोत्तरी हो रही है। इस समय रातें काफी छोटी हो जातीं हैं। सूरज काफी समय तक निकला रहता है। गुरुवार को हल्द्वानी में अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री और मुक्तेश्वर में अधिकतम तापमान 29 डिग्री दर्ज किया गया।

संबंधित समाचार