रायबरेली: नए पुलिस कप्तान ने आते ही गुरुबक्सगंज व मिल एरिया के कोतवाल हटाया
रायबरेली। जिले के नए पुलिस कप्तान ने आते ही दो कोतवाल को लापरवाही और शिकायतों के कारण उनके पद से हटा दिया है। इसी के साथ कुल चार निरीक्षकों को स्थानांतरित किया गया है। एसपी आलोक प्रियदर्शी ने गुरुवार को अपराध की मासिक समीक्षा की थी। उसके बाद उन्होंने गुरुबक्सगंज के कोतवाल संतोष कुमार सिंह …
रायबरेली। जिले के नए पुलिस कप्तान ने आते ही दो कोतवाल को लापरवाही और शिकायतों के कारण उनके पद से हटा दिया है। इसी के साथ कुल चार निरीक्षकों को स्थानांतरित किया गया है। एसपी आलोक प्रियदर्शी ने गुरुवार को अपराध की मासिक समीक्षा की थी। उसके बाद उन्होंने गुरुबक्सगंज के कोतवाल संतोष कुमार सिंह को लाइन हाजिर कर दिया है।
उनके स्थान पर साइबर सेल के बृजेश कुमार राय को गुरुबक्सगंज का नया कोतवाल तैनात किया है। उधर शहर से जुड़े मिल एरिया के कोतवाल सुनील कुमार दुबे को भी हटा दिया गया है। उनको एसपी ने अपना पीआरओ नियुक्त किया है। इनके स्थान पर महिला सहायता प्रकोष्ठ की प्रभारी रेखा सिंह को मिल एरिया का कोतवाल बनाया गया है।
यह भी पढ़ें:-पुलिस कप्तान ने किया शुकुल बाजार थाने का औचक निरीक्षण, दिए यह खास दिशा निर्देश
