बाराबंकी: फतेहपुर में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, ध्वस्त किये गए अवैध निर्माण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। कस्बे में नगर पंचायत प्रशासन ने गुरुवार को भी अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की। नगर पंचायत ने दुकानदारों व जिन मकान मालिकों द्वारा अतिक्रमण किया गया है उनको नोटिसें भी भेजी हैं। गुरुवार को ईओ ने कस्बे में अतिक्रमण अभियान को चलाया। कस्बे में मस्तान रोड व बुध बाजार में दुकानदारों द्वारा …

बाराबंकी। कस्बे में नगर पंचायत प्रशासन ने गुरुवार को भी अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की। नगर पंचायत ने दुकानदारों व जिन मकान मालिकों द्वारा अतिक्रमण किया गया है उनको नोटिसें भी भेजी हैं। गुरुवार को ईओ ने कस्बे में अतिक्रमण अभियान को चलाया। कस्बे में मस्तान रोड व बुध बाजार में दुकानदारों द्वारा नालियों पर पक्के चबूतरे बनाकर अतिक्रमण कर रखा था। मौके पर पहुची नगर पंचायत व पुलिस बल ने बुलडोजर से अतिक्रमण को हटाकर मार्ग को अतिक्रमण मुक्त कराया।

इस कार्रवाई से नालों पर अवैध तरीके से दुकान संचालित करने वालों मे हड़कंप मच गया। ईओ आदित्य प्रकाश ने बताया कि मस्तान रोड व बुध बाजार में अतिक्रमण को हटाया गया है, साथ ही अन्य वार्डो में जिन दुकानदारों द्वारा अतिक्रमण कर रखा है । उन्हें नोटिस भेजी गई है। अतिक्रमण हटाने का अभियान जारी है। नगर पंचायत बेलहरा में भी अधिशासी अधिकारी अनामिका मौर्या के नेतृत्व में बुलडोजर द्वारा अतिक्रमण अभियान चलाया गया साथ ही प्रतिबंधित पालीथिन की भी जांच की।

ईदगाह गेट से सड़क के दोनों तरफ अवैध ढंग से बनाए गए सभी निर्माण स्थलों को ढहा दिया। इस दौरान जो भी अवैध निर्माण दिखा प्रशासनिक अधिकारियों ने अतिक्रमण हटाने में कोई कोताही नहीं बरती । अभियान में अधिशासी अधिकारी अनामिका मौर्या व पुलिस बल ने नगर में अतिक्रमण के साथ प्रतिबंधित पॉलीथिन की जांच का भी संयुक्त अभियान चलाया गया। जिसमें कई दुकानदारों के वहाँ पॉलिथीन पाई गई जिसको ज़ब्त करके जुर्माना किया गया।

यह भी पढ़ें:-हरदोई: अतिक्रमण हटाने में पक्षपात करने पर शिक्षा मंत्री ने अधिकारियों को लगाई फटकार

संबंधित समाचार