बहराइच: हाईकोर्ट के आदेश पर रुकी रिकाउंटिंग, अब दो माह बाद होगी पुनर्मतगणना
बहराइच। जिले के खैरा धौकल गांव के ग्राम प्रधान पद के हारे प्रत्याशी ने रिकाउंटिंग की मांग की थी। एसडीएम के निर्देश पर गुरुवार को रिकाउंटिंग शुरू हुई। इसी बीच हाई कोर्ट ने री काउंटिंग रोकवाते हुए दो माह में किसी दूसरे तहसील में मतगणना कराए जाने का निर्देश डीएम को दिया है। महसी तहसील …
बहराइच। जिले के खैरा धौकल गांव के ग्राम प्रधान पद के हारे प्रत्याशी ने रिकाउंटिंग की मांग की थी। एसडीएम के निर्देश पर गुरुवार को रिकाउंटिंग शुरू हुई। इसी बीच हाई कोर्ट ने री काउंटिंग रोकवाते हुए दो माह में किसी दूसरे तहसील में मतगणना कराए जाने का निर्देश डीएम को दिया है।
महसी तहसील के ग्राम पंचायत खैरा धौकल से ग्राम प्रधान पद का चुनाव छब्बन अली और विनय वर्मा ने लड़ा। लगभग एक वर्ष पूर्व हुए ग्राम पंचायत के चुनाव में छब्बन अली ने विनय वर्मा को दो मत से हराया था। लेकिन विनय वर्मा परिणाम में हेराफेरी किए जाने का आरोप लगा रहे थे। विनय ने 30 मई को उपजिलाधिकारी को पत्र देकर री काउंटिंग की मांग की थी।
एसडीएम महसी रामदास ने दो जून को पुनर्मतगणना की तिथि निर्धारित की। गुरुवार को तहसील मुख्यालय में सुबह 11 बजे दोबारा मतगणना शुरू हुई। दो बक्से के मत गिन लिए गए। तभी दो बजे हाई कोर्ट लखनऊ से जिलाधिकारी को निर्देश आया कि मत गणना को रोका जाए। साथ ही दो माह बाद किसी दूसरे तहसील में पुनर्मतगणना शुरू की जाए।
हाई कोर्ट के निर्देश पर मतगणना रोक दी गई। एसडीएम रामदास ने बताया कि कोर्ट के निर्देश पर रिकाउंटिंग रोक दी गई है। अब जिलाधिकारी के निर्देश पर दूसरी तहसील में मत गणना शुरू होगी। उन्होंने बताया कि स्ट्रॉन्ग रूम में डबल लॉक के द्वारा मत पत्र सील कर दिया गया है।
यह भी पढ़ें:-सीतापुर: कोर्ट के आदेश पर हुई रिकाउंटिंग, दो मतों से जीत गई हारी हुई प्रधान प्रत्याशी
