बहराइच: सिलेंडर में विस्फोट से लगी आग, चार मकान जलकर राख

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। मोतीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कुड़वा गांव में देर रात को एक ग्रामीण के घर रखे सिलेंडर में विस्फोट से आग लग गई। लपटों ने पड़ोस के अन्य मकानों को आगोश में ले लिया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लाखों का नुकसान अग्निकांड में हुआ है। मोतीपुर थाना क्षेत्र …

बहराइच। मोतीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कुड़वा गांव में देर रात को एक ग्रामीण के घर रखे सिलेंडर में विस्फोट से आग लग गई। लपटों ने पड़ोस के अन्य मकानों को आगोश में ले लिया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लाखों का नुकसान अग्निकांड में हुआ है।

मोतीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कुड़वा में गुरुवार रात 11 बजे सभी लोग खाना खा पीकर सो रहे थे। तभी एक ग्रामीण के घर में रखे सिलेंडर में अचानक विस्फोट के साथ फट गया। आग लग गई।

आग लगने से बुधाई, सेवक राम, मनोज और चिरकू के मकान जल गए। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। आग लगने से बाइक, नकदी, अनाज और कपड़ा, बर्तन समेत अन्य सामान जल गया। अग्निकांड में लाखों की संपत्ति का नुकसान हुआ है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

पढ़ें- मुरादाबाद : दाल बनाते समय सिलेंडर में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने बमुश्किल पाया काबू

संबंधित समाचार