बाराबंकी: युवक ने घर के कमरे में फांसी लगाकर दी जान, जांच शुरू

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी/अमृत विचार। थाना सफदरगंज अंतर्गत 26 साल के युवक ने घर के कमरे में फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। भोर में परिजनों को घटना की जानकारी होने पर उन्होंने मामले की सूचना स्थानीय पुलिस को दे दी। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर उसका पंचनामा भर पोस्टमार्टम …

बाराबंकी/अमृत विचार। थाना सफदरगंज अंतर्गत 26 साल के युवक ने घर के कमरे में फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। भोर में परिजनों को घटना की जानकारी होने पर उन्होंने मामले की सूचना स्थानीय पुलिस को दे दी।

सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर उसका पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना सफदरगंज के पलहरी पुरवा गांव निवासी 26 वर्षीय अमित पुत्र भगवती प्रसाद घर के एक कमरे में अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

भोर में परिजनों को घटना की जानकारी होने पर वह सभी अवाक रह गए। उन्होंने तत्काल घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दे दी। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस शव को फंदे से उतारकर उसकी आवश्यक लिखा पढ़ी कर पोस्टमार्टम के लिए जनपद मुख्यालय भेज दिया।

मृतक के भाई ने बताया कि मेरे बड़े भाई अमित की शादी रामनगर गैलेक्सिया निवासी हरिनाम की पुत्री के साथ हुई थी। कुछ दिनों तक शादी के बाद सब कुछ अच्छा चलता रहा। लेकिन एक दिन हुए अचानक झगड़े के बाद भाभी अपने घर पर ही रहने लगी। तभी से मेरा भाई अवसाद में चला गया।

पढ़ें- बहराइच: नवविवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान, 15 दिन पहले ही हुआ था विवाह

संबंधित समाचार