गोरखपुर: होटल मैनेजमेंट के छात्रों ने किया होटल क्लार्क का भ्रमण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय द्वारा संचालित बैचलर आफ होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी पाठ्यक्रम के विद्यार्थियों ने शुक्रवार को इंडस्ट्रियल भ्रमण के अंतर्गत होटल क्लार्क इन ले जाया गया। जहां, उन्होनें खाद्य और पेय, रसोई तथा हाउसकीपिंग आदि के बारे में विस्तार से जानकारी हासिल की। होटल क्लार्क के जनरल मैनेजर मनोज ने विद्यार्थियों …

गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय द्वारा संचालित बैचलर आफ होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी पाठ्यक्रम के विद्यार्थियों ने शुक्रवार को इंडस्ट्रियल भ्रमण के अंतर्गत होटल क्लार्क इन ले जाया गया। जहां, उन्होनें खाद्य और पेय, रसोई तथा हाउसकीपिंग आदि के बारे में विस्तार से जानकारी हासिल की।

होटल क्लार्क के जनरल मैनेजर मनोज ने विद्यार्थियों को होटल के अंदर मौजूद किचन एरिया, हाउस कीपिंग लैब, सर्विस रूम, डाइनिंग रूम, कांफ्रेंस रूम, इवेंट रूम समेत अन्य विभागों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की। विद्यार्थियों से विशेष संवाद भी किया।
होटल शेफ के द्वारा विद्यार्थियों को किचन से संबंधित बारीकियों से अवगत कराया।

मेन किचन तथा लाइव किचन के बारे में भी बच्चों को बताया। विद्यार्थियों ने बताया कि यह एक अच्छा अनुभव रहा, जिसमें उन्हे फ्रंट ऑफिस से लेकर किचन तक की जानकारी का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ।विद्यार्थियों के इंडस्ट्रियल विजिट का नेतृत्व बैचलर ऑफ होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी की समन्वयक डॉ रूचिका सिंह ने किया।

इस दौरान सह समन्वयक दीपेंद्र मोहन सिंह एवं डॉ अनुपम मौजूद रहे। इंडस्ट्रियल विजिट के उपरांत होटल मैनेजमेंट के समन्वयक तथा सह-समन्वयकों ने होटल क्लार्क इन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय तथा होटल क्लार्क के बीच का यह समन्वय विद्यार्थियों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा। इंडस्ट्रियल विजिट सीखने की प्रक्रिया में सहायक होते हैं तथा विद्यार्थियों के व्यक्तित्व का विकास करते हैं।

यह भी पढ़ें:-बहराइच: भारत-नेपाल सीमा का डीएम और एसपी ने किया पैदल भ्रमण, कस्टम और थाने का किया निरीक्षण

संबंधित समाचार