अयोध्या: 42 डिग्री पहुंचा पारा, भीषण गर्मी ने ढाया कहर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार/अयोध्या। इस बार गर्मी सारे रेकार्ड तोड़ने पर आमादा है। बला की गर्मी और उमस से लोग बिलबिलाने को मजबूर हैं। धीरे-धीरे चढ़ता गर्मी का पारा शुक्रवार को 42 डिग्री सेल्सियस पर जा पहुंचा। नतीजतन पखवारे भर में शुक्रवार का दिन लोगों के लिए बेहाल कर देने वाला रहा। गर्मी के साथ उमस में …

अमृत विचार/अयोध्या। इस बार गर्मी सारे रेकार्ड तोड़ने पर आमादा है। बला की गर्मी और उमस से लोग बिलबिलाने को मजबूर हैं। धीरे-धीरे चढ़ता गर्मी का पारा शुक्रवार को 42 डिग्री सेल्सियस पर जा पहुंचा। नतीजतन पखवारे भर में शुक्रवार का दिन लोगों के लिए बेहाल कर देने वाला रहा। गर्मी के साथ उमस में भी इजाफा हुआ है जिसके कारण लोगों का घरों में भी रहना मुहाल हो गया है।

गर्मी के तेवर में कोई कमी नहीं आ रही है। लगातार बढ़ती गर्मी के कारण जन जीवन बुरी तरह से प्रभावित है। धूप तो इतनी तीखी हो रही है कि घरों से बाहर निकलते ही लोग छांव की तलाश करते हैं या वापस लौट जाते हैं। सुबह और शाम को भी कोई राहत नहीं मिल रही है। तपन दिन जैसी ही बरकरार रहती है। आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

जबकि न्यूनतम तापमान 25.5 रहा। सापेक्षिक आर्द्रता अधिकतम 60 और न्यूनतम 36 प्रतिशत रेकार्ड की गई। हवा की गति 3.2 किलोमीटर प्रति घंटा रही। आगामी 24 घंटे में पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है। हवा सामान्य गति से मुख्यत: पूर्वी ही चलने एवं औसत तापमान सामान्य से 1-2 डिग्री सेल्सियस अधिक रहने की संभावना है जिससे अभी उमस भरी गर्मी से राहत के आसार नहीं हैं।

पढ़ें-अयोध्या: तार टूटने से 12 घंटे तक अंधेरे में रहे हजारों घर, भीषण गर्मी से हुए परेशान

संबंधित समाचार