हल्द्वानी: हरियाणा की कंपनी तैयार करेगी हल्द्वानी के चार फ्लाईओवर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। लोक निर्माण विभाग की ओर से कालाढूंगी, नैनीताल, मुखानी व रामपुर रोड में जाम से निजात दिलाने के लिए चार फ्लाईओवर बनाए जाने हैं। इसके लिए तीन निजी कंपनियों की ओर से अपनी-अपनी रिपोर्ट भेजी गई थी। जिसमें से लोनिवि ने हरियाणा की एक कंपनी को फ्लाईओवर तैयार करने के लिए चुन …

हल्द्वानी, अमृत विचार। लोक निर्माण विभाग की ओर से कालाढूंगी, नैनीताल, मुखानी व रामपुर रोड में जाम से निजात दिलाने के लिए चार फ्लाईओवर बनाए जाने हैं। इसके लिए तीन निजी कंपनियों की ओर से अपनी-अपनी रिपोर्ट भेजी गई थी। जिसमें से लोनिवि ने हरियाणा की एक कंपनी को फ्लाईओवर तैयार करने के लिए चुन लिया है। इसके बाद विभाग कंपनी की रिपोर्ट के आधार पर फिजिबिलिटि टेस्ट के लिए तकरीबन 81 लाख का बजट का प्रस्ताव प्रशासन को भेजेगा।

शहर में आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती है। इसमें प्रमुख क्षेत्र कालाढूंगी चौराहा, मुखानी चौराहा, नैनीताल रोड व रामपुर रोड शामिल हैं। इसमें लोक निर्माण विभाग की ओर से चार फ्लाईओवर बनाए जाने प्रस्तावित थे, जिसको लेकर पांच निजी कंपनियों ने फ्लाईओवर बनाने के लिए आवेदन किया था।

हाई कोर्ट में मामला जाने के बाद कंपनियों से कुछ मानकों पर रिपोर्ट मांगी गई थी, जिसमें से तीन कंपनियों ने अपनी रिपोर्ट लोनिवि को भेजी थी। इनमें दिल्ली की पार्क प्रोजेक्ट कंसलटेंसी, फरीदाबाद की क्राफ्ट कंपी व हरियाणा की हॉलटेक कंसलटेंसी प्राइवेट लिमिटेड शामिल हैं। लोनिवि ने सभी की रिपोर्ट के आधार पर हरियाणा की हॉलटेक कंसलटेंसी प्राइवेट लिमिटेड को प्रोजेक्ट के लिए चुना है। कंपनी की ओर से फिजिबिलिटि टेस्ट के लिए तकरीबन 81 लाख का बजट तैयार किया गया है। अब लोनिवि इसकी डीपीआर बनाकर प्रसाशन को भेजेगा। बजट मिलने के बाद फ्लाईओवर का फिजिबिलिटी टेस्ट शुरू हो जाएगा।

मानकों के आधार पर कंपनी को चुना गया है। मानकों के साथ ही इस कंपनी का बजट स्वीकृती लायक था। अब डीपीआर को बजट प्रेसित करने के लिए प्रशासन को भेजा जाएगा।
-अशोक चौधरी, अधिशासी अभियंता, लोनिवि

संबंधित समाचार