अयोध्या: खुदाई के दौरान जेसीबी से कटा तार, 10 मोहल्ले की बत्ती गुल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार/अयोध्या। जेसीबी से नाले की खुदाई के दौरान 33 हजार लाइन कट जाने से कौशलपुरी सब स्टेशन के तहत आने वाले 10 मोहल्लों की लाइट सुबह 11 बजे से रात 12 बजे तक बाधित रही। इसके बाद किसी तरह बहाल हुई तो बार-बार जंपर उड़ने से बिजली की आंख मिचौली का खेल चलता रहा। …

अमृत विचार/अयोध्या। जेसीबी से नाले की खुदाई के दौरान 33 हजार लाइन कट जाने से कौशलपुरी सब स्टेशन के तहत आने वाले 10 मोहल्लों की लाइट सुबह 11 बजे से रात 12 बजे तक बाधित रही। इसके बाद किसी तरह बहाल हुई तो बार-बार जंपर उड़ने से बिजली की आंख मिचौली का खेल चलता रहा।

इस दौरान 12 से 14 घंटे तक लोग गर्मी में बिलबिलाते रहे। देर रात इलाकाई लोग कौशलपुरी उप केंद्र पर शिकायत लेकर पहुंचे तो वहां विद्युत कर्मियों से जमकर बहसबाजी भी हुई। विभाग अब कार्रवाई करते हुए खुदाई करा रहे लोगों के खिलाफ एफआईआर करने की तैयारी कर रहा है।

सुबह 11:25 पर अचानक लाइट कट गई। देर शाम तक इन्वर्टर भी बैठ गया। भीषण गर्मी का दंश झेल रहे लोगों के लिए एक-एक मिनट काटना मुश्किल हो रहा था। धीरे-धीरे पेयजल की समस्या गहराने लगी। लोगों के मोबाइल स्विच ऑफ होने लगे। सब स्टेशन अंतर्गत कौशलपुरी फेज-1 व 2, रामनगर, बैंक कॉलोनी, शिव नगर व जेबीपुरम सहित कई मोहल्लों के लोग आक्रोशित हो उठे।

देर रात 9 बजे के बाद उपकेंद्र पर लोगों का मजमा जुटने लगा तो विद्युत कर्मियों ने बताया कि नाका बिजली घर स्थित रजा बिल्डिंग के पास नाले की खुदाई चल रही थी। इस दौरान जेसीबी से उनकी 33 हजार लाइन कट गई, जिससे बिजली आपूर्ति बाधित हुई है।

इसके बाद तो लोग खुदाई कराने वाले लोगों के खिलाफ एफआईआर कराने की मांग पर अड़ गए। काफी देर तक बहसबाजी करने के बाद तकरीबन 9 बजे विद्युत आपूर्ति बहाल हुई, लेकिन थोड़ी ही देर बाद फिर कट गई। इसके बाद नाका रामनगर फीडर से लाइट जोड़ी गई, लेकिन बार-बार जंपर उड़ जाने की वजह से सुबह तीन बजे भोर तक बिजली आती-जाती रही।

संभवता नाले की खुदाई नगर निगम की ओर से कराई जा रही थी। मामले में एक सागर नाम के व्यक्ति का नाम सामने आया है। एफआईआर कराने के लिए तहरीर लिखी जा रही है। योगेंद्र कुमार द्विेदी, जेई, कौशलपुरी विद्युत सब स्टेशन।

पढ़ें-लखनऊ: कनेक्शन कटा, बत्ती गुल, सरकारी विद्यालय बन गये स्मार्ट, सारे दावे हुए हवा हवाई

संबंधित समाचार