हरदोई: जेल अधीक्षक मथुरा अदालत में तलब, जानें वजह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। सीजेएम संजय कुमार गोंड ने मथुरा जेल में निरुद्ध एक अभियुक्त के न्यायालय में हाजिर ना होने पर कड़ी नाराजगी जताते हुए जेल अधीक्षक मथुरा को तलब किया है। अभियुक्त को न्यायालय में हाजिर होने के लिए दो बार वारंट भी भेजा गया था जिसके बावजूद अभियुक्त न्यायालय में पेश नहीं किया गया। कोतवाली …

हरदोई। सीजेएम संजय कुमार गोंड ने मथुरा जेल में निरुद्ध एक अभियुक्त के न्यायालय में हाजिर ना होने पर कड़ी नाराजगी जताते हुए जेल अधीक्षक मथुरा को तलब किया है। अभियुक्त को न्यायालय में हाजिर होने के लिए दो बार वारंट भी भेजा गया था जिसके बावजूद अभियुक्त न्यायालय में पेश नहीं किया गया।

कोतवाली शहर के उपनिरीक्षक धर्मेंद्र कुमार सिंह ने सीजेएम न्यायालय में बताया कि जालसाजी के मामले में मंजीत कुमार यादव उर्फ मंजीत उर्फ मनजीत कुमार पुत्र धनपाल सिंह निवासी किशोरपुर, थाना हस्तिनापुर, जिला मेरठ वर्तमान समय में जिला कारागार मथुरा में निरुद्ध है। अभियुक्त को तलब कराने के लिए दो अप्रेल को वारंट जारी कराया गया जिसमें पेशी 15 अप्रेल थी।

अभियुक्त को फिर भी पेश नहीं किया गया। इसके अलावा  30 माई को दोबारा वारंट जारी कराया गया जिसकी पेशी 28 मई थी। वारंट जारी होने के बावजूद जिला कारागार मथुरा ने अदालत में पेश नहीं किया।, जिसके बाद अदालत ने जेल अधीक्षक मथुरा को तलब कर दिया है।

यह भी पढ़ें:-बरेली: नगर आयुक्त ने बंद अस्पताल की फाइल की तलब

संबंधित समाचार