काशीपुर: ऑनलाइन धोखाधड़ी कर खाते से निकाले डेढ़ लाख, रिपोर्ट दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काशीपुर, अमृत विचार। साइबर ठग ने ऑनलाइन धोखाधड़ी कर एक युवती के खाते से डेढ लाख रुपये निकाल लिए। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उटिडा तल्ला नैनीडाडी पौड़ी गढ़वाल निवासी साक्षी रावत ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कहा कि उसका खाता एचडीएफसी बैंक …

काशीपुर, अमृत विचार। साइबर ठग ने ऑनलाइन धोखाधड़ी कर एक युवती के खाते से डेढ लाख रुपये निकाल लिए। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

उटिडा तल्ला नैनीडाडी पौड़ी गढ़वाल निवासी साक्षी रावत ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कहा कि उसका खाता एचडीएफसी बैंक का है। किसी अज्ञात व्यक्ति ने ऑनलाइन धोखाधड़ी कर एक लाख 50 हजार रुपये उसके खाते से निकाल लिए। उक्त व्यक्ति ने उससे तीन लाख रुपये और भेजने को कहा। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की ली है।

संबंधित समाचार