बरेली: ओडीएफ प्लस के तहत ग्राम पंचायतों में शुरू हुए काम
अमृत विचार, बरेली। स्वच्छ भारत मिशन के तीसरे चरण में ग्राम पंचायतों को ओडीएफ प्लस बनाने की कवायद तेज हो गई है। इसके तहत कचरा प्रबंधन का भी इंतजाम किया जाएगा। जनपद के 76 गांवों को सॉलिड लिक्विड वेस्ट मैनेजमेंट के तहत ओडीएफ प्लस बनाया जा रहा है। जिले के सभी विकासखंडों की 1193 ग्राम …
अमृत विचार, बरेली। स्वच्छ भारत मिशन के तीसरे चरण में ग्राम पंचायतों को ओडीएफ प्लस बनाने की कवायद तेज हो गई है। इसके तहत कचरा प्रबंधन का भी इंतजाम किया जाएगा। जनपद के 76 गांवों को सॉलिड लिक्विड वेस्ट मैनेजमेंट के तहत ओडीएफ प्लस बनाया जा रहा है। जिले के सभी विकासखंडों की 1193 ग्राम पंचायतें खुले में शौच मुक्त (ओडीएफ) घोषित हो चुकी हैं।
ओडीएफ प्लस के तहत पंचायतों में सामुदायिक शौचालय बनाए जाएंगे। बेस लाइन सर्वे कराकर परिवारों के घर पर शौचालय निर्माण के लिए चिन्हित किया जा रहा है। गांवों का सर्वे कराकर कूड़ा डालने की जगह चिन्हित की जा रही है। इसके बाद जैविक और कंपोस्ट खाद बनाने के लिए प्लांट लगाने की भी योजना बन रही है। इस दिशा में 25 ग्राम पंचायतों में कार्य शुरू हो गया है।
यह कार्य कराए जाएंगे
जलभराव की समस्या से निजात दिलाई जाएगी।
गांवों की गलियों और नालियों की सफाई के लिए विशेष अभियान चलेंगे।
वाटर ट्रीटमेंट प्लांट लगाने की भी बन रही योजना।
जगह-जगह कूड़े के ढेर नहीं लगने दिए जाएंगे, बड़े कूड़ाघर बनेंगे।
प्राथमिक विद्यालयों और पंचायत भवनों की सफाई का खास ध्यान रखा जाएगा।
ग्रामीणों और बच्चों को सफाई के प्रति जागरूक किया जाएगा।
धार्मिक स्थलों की सफाई भी नियमित होगी।
ये भी पढ़ें- बरेली: बीजेपी प्रवक्ता की टिप्पणी को लेकर प्रदर्शन, मुस्लिम समुदाय ने की बर्खास्त करने और कार्रवाई की मांग
