बरेली: अब 27 से 30 के मध्य होंगी पॉलिटेक्निक की प्रवेश परीक्षाएं

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। पॉलिटेक्निक में विभिन्न डिप्लोमा व पोस्ट ग्रेजुएट पाठ्यक्रमों में शैक्षिक सत्र 2022-23 में प्रवेश के लिए कंप्यूटर आधारित प्रवेश परीक्षाएं अब 27 से 30 जून के मध्य होंगी। प्रवेश पत्र अभ्यर्थी 20 जून से डाउनलोड कर सकेंगे। सीबीगंज स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज के प्राचार्य नरेंद्र कुमार ने बताया कि पहले 6 से …

अमृत विचार, बरेली। पॉलिटेक्निक में विभिन्न डिप्लोमा व पोस्ट ग्रेजुएट पाठ्यक्रमों में शैक्षिक सत्र 2022-23 में प्रवेश के लिए कंप्यूटर आधारित प्रवेश परीक्षाएं अब 27 से 30 जून के मध्य होंगी। प्रवेश पत्र अभ्यर्थी 20 जून से डाउनलोड कर सकेंगे। सीबीगंज स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज के प्राचार्य नरेंद्र कुमार ने बताया कि पहले 6 से 10 जून के बीच परीक्षाएं होनी थी लेकिन शासन ने बदलाव कर प्रवेश परीक्षा के लिए नई तिथि घोषित कर दी।

पहली बार परीक्षा की तारीखें टकराने पर परिषद की प्रवेश परीक्षा की तारीख बदलने का विकल्प दिया जा रहा है इस साल कंप्यूटर आधारित प्रवेश परीक्षाओं से संबंधित जानकारी वेबसाइट पर मिलेगी। परीक्षा अवधि में यदि किसी अभ्यर्थी की कोई अन्य परीक्षा संयुक्त प्रवेश परीक्षा (पालीटेक्निक) 2022 के दिन को ही निर्धारित है तो ऐसी दशा में अभ्यर्थी परीक्षा तारीख परिवर्तन के लिए upjeew®[email protected] पर उक्त परीक्षा का प्रवेश पत्र अटैच कर ई-मेल भेज करके परीक्षा तारीख बदलने का अनुरोध कर सकेंगे।

ये भी पढ़ें- बरेली: कभी पिता थे दर्जी, मिलावटी सोना बेच बेटे बन गए करोड़पति

संबंधित समाचार