बरेली: आईएमए क्रिकेट अकादमी ने रॉयल चैलेंजर्स बरेली को हराया
अमृत विचार, बरेली। नेशन डेवलपमेंट यूथ फाउन्डेशन ट्रस्ट की ओर से बरेली कॉलेज ग्राउंड पर चल रहे पंकज कुमार मैमोरियल बरेली चैंपियन्स ट्राफी में शुक्रवार को तीन मैच हुए। जिसमें आईएमए, मिशन इलेवन व हिरमान क्लब ने अपने-अपने मैच जीते। टूर्नामेंट का पहला मैच आईएमए क्रिकेट अकादमी व रॉयल चैलेंजर्स बरेली के बीच हुआ। इस …
अमृत विचार, बरेली। नेशन डेवलपमेंट यूथ फाउन्डेशन ट्रस्ट की ओर से बरेली कॉलेज ग्राउंड पर चल रहे पंकज कुमार मैमोरियल बरेली चैंपियन्स ट्राफी में शुक्रवार को तीन मैच हुए। जिसमें आईएमए, मिशन इलेवन व हिरमान क्लब ने अपने-अपने मैच जीते। टूर्नामेंट का पहला मैच आईएमए क्रिकेट अकादमी व रॉयल चैलेंजर्स बरेली के बीच हुआ। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बरेली की टीम ने 78 रन बनाए । जिसमें विशाल ने 20 व अरमान ने 16 रन का योगदान दिया।
आशीष ने तीन विकेट व अभी राजपूत ने दो विकेट लिए। आईएमए की टीम ने 7.2 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर लक्ष्य प्राप्त किया। आईएमए की ओर से आशीष ने 64 रन की नाबाद पारी खेली, बॉलिंग में आशिक ने एक विकेट लिया। इस मैच में आशीष को मैन ऑफ द मैच चुना गया। दूसरे मैच में बदायूं सुपर क्रिकेटर की ओर से 117 रन का लक्ष्य दिया गया। इसमें रवि रावत ने 23 व अमन ने 22 रन बनाएं। गौरव व तरुण ने तीन-तीन विकेट लिए। मिशन इलेवन 19.2 ओवर में आठ विकेट खोकर लक्ष्य प्राप्त कर लिया, जिसमें सर्वाधिक आनंद ने 42 रन बनाए। जुनैद ने तीन विकेट लिए।
तीसरा मैच में स्पीड क्लब ने 20 ओवर में 96 रन बनाए। जिसमें इमरान ने 37 व काशिफ ने 29 रन का योगदान दिया। सैदाव ने पांच विकेट लिए। 11.5 ओवर में तीन विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। जिसमें सैदाव ने 46 रन बनाए और अजहर ने 2 विकेट लिए। इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष सुनील कुमार श्रीवास्तव, स्पोर्ट्स सचिव मोहित कुमार यादव, अखिलेश कुमार, जयंत गंगवार, कमल मिश्रा, मुकेश यादव, करन सिंह,अंपायर अभिषेक सक्सेना, अर्पित गंगवार, सुमित मैसी, आदि लोग मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें- बरेली: संतोष गंगवार, धर्मेंद्र कश्यप ने गिनाए अपने-अपने लोकसभा में जनहित में कराए गए कार्य
