बरेली: बीडीए ने ट्यूलिया के पास अवैध कालोनी को ध्वस्त किया
बरेली, अमृत विचार। बड़ा बाईपास पर ट्यूलिया पर बनाई जा रही अवैध कालोनी पर बीडीए ने बुलडोजर चलाकर उसे ध्वस्त कर दिया है। बीडीए अवैध कालोनियों के विरूद्ध खिलाफ ध्वस्तीकरण अभियान चला रहा है। सुरेश गंगवार, दानिश सिद्दीकी, भारतेन्दु सिंह द्वारा हंस विहार कालोनी के नाम से बड़ा बाईपास पर टयूलिया पर लगभग 11000 वर्ग मीटर …
बरेली, अमृत विचार। बड़ा बाईपास पर ट्यूलिया पर बनाई जा रही अवैध कालोनी पर बीडीए ने बुलडोजर चलाकर उसे ध्वस्त कर दिया है। बीडीए अवैध कालोनियों के विरूद्ध खिलाफ ध्वस्तीकरण अभियान चला रहा है। सुरेश गंगवार, दानिश सिद्दीकी, भारतेन्दु सिंह द्वारा हंस विहार कालोनी के नाम से बड़ा बाईपास पर टयूलिया पर लगभग 11000 वर्ग मीटर में बिना मानचित्र स्वीकृत कराए विकसित की जा रही।
कालोनी में प्लाटों की चौहद्दी, पोल, साइट ऑफिस एवं एक मकान का निर्माण भी कर दिया गया था। लोगों को बीडीए से स्वीकृत बताकर कालोनी के प्लाट बेचे जा रहे थे। वहां मकान बनाने का दावा किया जा रहा था। शुक्रवार को बीडीए टीम ने इसे ध्वस्त कर दिया। इस दौरान प्राधिकरण के सहायक अभियंता अनिल कुमार, अवर अभियंता, अजय कुमार शर्मा, सुनील कुमार गुप्ता, हरीश चौधरी आदि मौजूद रहे।
इसे भी पढ़ें- बरेली: बीजेपी प्रवक्ता की टिप्पणी को लेकर प्रदर्शन, मुस्लिम समुदाय ने की बर्खास्त करने और कार्रवाई की मांग
