बरेली: महिला ने चार लोगों पर लगाया सामूहिक दुष्कर्म का आरोप
अमृत विचार, बरेली। महिला ने गांव के चार लोगों पर मारपीट कर सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। उसने सुभाषनगर पुलिस समेत एसएसपी से शिकायत कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हालांकि, पुलिस ने देर रात तक महिला की रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी। …
अमृत विचार, बरेली। महिला ने गांव के चार लोगों पर मारपीट कर सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। उसने सुभाषनगर पुलिस समेत एसएसपी से शिकायत कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हालांकि, पुलिस ने देर रात तक महिला की रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी।
महिला का आरोप है कि वह गुरुवार शाम घर पर अकेली थी। इसी बीच गांव का दबंग साथियों के साथ घर में घुस आया और मारपीट कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता की शिकायत पर सुभाषनगर पुलिस ने शुक्रवार को एक आरोपी को थाने बुलाया और फिर उसे थाने में बैठा लिया। पुलिस की टीम मौके पर गई और आरोपों की जांच की।
हालांकि, पुलिस को सामूहिक दुष्कर्म का प्रमाण नहीं मिला था इसलिए, देर रात तक महिला की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। वहीं, आरोपी का कहना है कि उसने गांव में स्वीमिंग पूल बनाया है। उसे चलाने के बदले महिला के पति और रिश्तेदार उससे 2500 रुपये हफ्ते की मांग कर रहे थे। मना करने पर उनके बीच में मारपीट हुई थी। सामूहिक दुष्कर्म का आरोप निराधार है।
सुनील कुमार, इंस्पेक्टर, सुभाषनगर-
महिला के आरोपों की जांच की जा रही है। मारपीट की बात सामने आ रही है। आरोपों की पुष्टि होने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें- बरेली: शूटर्स 15वीं प्री यूपी स्टेट प्रतियोगिता में लगाएंगे निशाना
