कानपुर हिंसा पर डिप्टी सीएम केशव मौर्य का बड़ा बयान, कहा- किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा
लखनऊ। कानपुर के बेकनगंज में हुई पत्थरबाजी व हिंसा को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जहां सख्ती से निपटने का निर्देश दिया हैं, वहीं उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि इसमें शामिल किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। उधर, सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने इस मामले में भाजपा प्रवक्ता को गिरफतार करने …
लखनऊ। कानपुर के बेकनगंज में हुई पत्थरबाजी व हिंसा को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जहां सख्ती से निपटने का निर्देश दिया हैं, वहीं उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि इसमें शामिल किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। उधर, सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने इस मामले में भाजपा प्रवक्ता को गिरफतार करने की मांग करते हुए कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाये हैं।
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ट्वीट करते हुए कहा कि जिस दिन राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल, मुख्यमंत्री कानपुर के नजदीक हों व देश-दुनिया के उद्योगपति राजधानी में हों, उस दिन कानपुर शहर में पत्थरबाजों का आतंक सुनियोजित साजिश नहीं है तो और क्या है? उन्होंने कहा कि एक भी अपराधी बख्शा नहीं जायेगा।
इसी बीच, नेता प्रतिपक्ष सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने ट्वीट के जरिये पलटवार करते हुए कहा कि राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के नगर में रहते हुए भी पुलिस और ख़ुफिया तंत्र की विफलता से हिंसा हुई। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रवक्ता नूपुर शर्मा द्वारा दिए गए भड़काऊ बयान से कानपुर में जो अशांति हुई है, उसके लिए भाजपा नेता को गिरफ्तार किया जाय। उन्होंने सभी से शांति बनाए रखने की अपील है।
यह भी पढ़ें:-कानपुर हिंसा को लेकर सख्त हुई योगी सरकार, आरोपियों पर लगेगा गैंगस्टर, जब्त होगी संपत्ति
