बरेली: पॉक्सो एक्ट में लगा दी 10 दिन में अंतिम रिपोर्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। इज्जतनगर क्षेत्र की महिला ने पति पर सात वर्षीय बेटे के साथ घिनौनी हरकत करने का आरोप लगाकर 20 मई को एफआईआर दर्ज करायी थी। इस मामले में दरोगा ने 10 दिन में ही अंतिम रिपोर्ट लगा दी। आराेपी पिता के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत कई धाराओं में कार्रवाई की गई थी। …

अमृत विचार, बरेली। इज्जतनगर क्षेत्र की महिला ने पति पर सात वर्षीय बेटे के साथ घिनौनी हरकत करने का आरोप लगाकर 20 मई को एफआईआर दर्ज करायी थी। इस मामले में दरोगा ने 10 दिन में ही अंतिम रिपोर्ट लगा दी। आराेपी पिता के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत कई धाराओं में कार्रवाई की गई थी। महिला का आरोप है कि दरोगा पति से मिल गया।

बगैर जांच किए ही दरोगा ने गंभीर धारा होने के बाद भी खेल कर दिया। जब महिला को इसकी जानकारी हुई तो उसने समाजसेवियों को बताया। समाजसेवियों ने मामले में दरोगा से बात की। दरोगा ने उन्हें बताया कि मामला पारिवारिक होने के कारण ऐसा किया गया है। फिलहाल, पीड़ित पक्ष जल्द ही आला अधिकारियों से मामले की शिकायत करेगा।

ये भी पढ़ें- बरेली: संतोष गंगवार, धर्मेंद्र कश्यप ने गिनाए अपने-अपने लोकसभा में जनहित में कराए गए कार्य

संबंधित समाचार