मध्यप्रदेश: भाजपा की नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद आज करेंगी प्रमाणपत्र हासिल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के टिकट पर मध्यप्रदेश से राज्यसभा के लिए निर्वाचित सांसद श्रीमती सुमित्रा वाल्मीक और सुश्री कविता पाटीदार आज यहां विधानसभा पहुंचकर निर्वाचन संबंधी प्रमाणपत्र हासिल करेंगी। प्रदेश भाजपा की ओर से मुहैया करायी गयी जानकारी के अनुसार दोनों नवनिर्वाचित सांसद दिन में लगभग साढ़े बारह बजे प्रदेश भाजपा कार्यालय पहुंचकर …

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के टिकट पर मध्यप्रदेश से राज्यसभा के लिए निर्वाचित सांसद श्रीमती सुमित्रा वाल्मीक और सुश्री कविता पाटीदार आज यहां विधानसभा पहुंचकर निर्वाचन संबंधी प्रमाणपत्र हासिल करेंगी। प्रदेश भाजपा की ओर से मुहैया करायी गयी जानकारी के अनुसार दोनों नवनिर्वाचित सांसद दिन में लगभग साढ़े बारह बजे प्रदेश भाजपा कार्यालय पहुंचकर परिसर में महापुरुषों की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगी।

इसके बाद वे विधानसभा भवन पहुंचकर निर्वाचन अधिकारी से प्रमाणपत्र हासिल करेंगी। विधानसभा के प्रमुख सचिव एवं निर्वाचन अधिकारी ए पी सिंह ने कल निर्धारित प्रक्रिया अपनाने के बाद भाजपा की दोनों प्रत्याशियों के अलावा कांग्रेस के विवेक तन्खा को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया है। श्री तन्खा के अधिकृत प्रतिनिधि जे पी धनोपिया ने कल ही प्रमाणपत्र हासिल कर लिया हैं। वहीं भाजपा के दोनों नवनिर्वाचित सांसद आज प्रमाणपत्र हासिल करेंगी।

ये भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में मुठभेड़, सुरक्षा बलों ने हिजबुल कमांडर को किया ढेर

संबंधित समाचार