अमरोहा : दबंगों ने युवक को जमकर पीटा, पीड़ित ने लगाई न्याय की गुहार
हसनपुर (अमरोहा) अमृत विचार। नगर में देर रात अपने घर से किराए के घर पर बकरी बांधने जा रहे युवक को मोहल्ले के ही तीन दबंगों ने जमकर पीटा। घायल अवस्था में युवक शनिवार को कोतवाली पहुंचा और पुलिस को तहरीर देते हुए न्याय की गुहार लगाई। नगर के मोहल्ला कोट पश्चिमी खैवान पूठ रोड …
हसनपुर (अमरोहा) अमृत विचार। नगर में देर रात अपने घर से किराए के घर पर बकरी बांधने जा रहे युवक को मोहल्ले के ही तीन दबंगों ने जमकर पीटा। घायल अवस्था में युवक शनिवार को कोतवाली पहुंचा और पुलिस को तहरीर देते हुए न्याय की गुहार लगाई।
नगर के मोहल्ला कोट पश्चिमी खैवान पूठ रोड निवासी हाशिम पुत्र नौशाद घायल अवस्था में अपने परिजनों के साथ कोतवाली पहुंच और पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीती रात साढ़े नौ बजे वह अपने घर से बकरी तथा बकरी के बच्चों को बांधने के लिए जा रहा था। तभी मोहल्ले के तीन दबंग युवक पीछे से आ गए और मारपीट करने लगे। मारपीट का विरोध किया तो दबंगों ने गला घोटने का प्रयास किया।
बमुश्किल युवक दबंगों के कब्जे से छूटकर घर पहुंच तथा परिजनों को पूरी आपबीती बताई। वहीं, शनिवार को पीड़ित ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की। मामलें में कोतवाली पुलिस ने बताया कि तहरीर प्राप्त हुई है, जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें : अमरोहा : ट्यूबवेल में नहाते समय करंट से छात्र की मौत, साथी झुलसा
