गाजियाबाद: पांच साल की बच्ची में दिखे Monkey Pox के लक्षण, जांच के लिए भेजा गया सैंपल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गाजियाबाद। 5 साल की बच्ची में मंकीपॉक्स के लक्षण दिखने के जांच के लिए सैंपल लिया गया है। यह बच्ची खुजली से परेशान थी और इसके शरीर पर रैशेज भी पड़ रहे थे। उस बच्ची को स्वास्थ्य संबंधी कोई दूसरी समस्या नहीं है। न ही वह और न उसके कोई करीबी रिश्तेदार पिछले एक महीने …

गाजियाबाद। 5 साल की बच्ची में मंकीपॉक्स के लक्षण दिखने के जांच के लिए सैंपल लिया गया है। यह बच्ची खुजली से परेशान थी और इसके शरीर पर रैशेज भी पड़ रहे थे।

उस बच्ची को स्वास्थ्य संबंधी कोई दूसरी समस्या नहीं है। न ही वह और न उसके कोई करीबी रिश्तेदार पिछले एक महीने के दौरान विदेश यात्रा पर गए हैं।

बच्ची के शरीर से लिए सैंपल जांच के लिए पुणे की नेशनल इंस्टीट्यूट आफ वायरोलाजी (NIV) लैब में भेजे गए हैं, जहां से 24 घंटे में इसकी रिपोर्ट आएगी।

डॉक्टरों ने बच्ची को होम आइसोलेशन में रखने की हिदायत दी है। उसके शरीर में दिख रहे ये लक्षण किसी अन्य बीमारी के भी हो सकते हैं, मगर सतर्कता बरतते हुए जांच करवाई जा रही है।

पढ़ें- दुनियाभर में मंकीपॉक्स के 640 से अधिक मामले दर्ज, ब्रिटेन-स्पेन में तेजी से फैल रहा संक्रमण

संबंधित समाचार