बहराइच: आबकारी विभाग ने अवैध शराब के खिलाफ चलाया अभियान, 65 लीटर मदिरा के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। आबकारी विभाग द्वारा शनिवार को महसी तहसील क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाया गया। एक अभियुक्त को 65 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। जबकि बरामद पांच क्विंटल लहन को नष्ट करा दिया गया है। जिलाधिकारी डॉक्टर दिनेश चंद्र और आबकारी आयुक्त के निर्देश पर शनिवार को …

बहराइच। आबकारी विभाग द्वारा शनिवार को महसी तहसील क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाया गया। एक अभियुक्त को 65 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। जबकि बरामद पांच क्विंटल लहन को नष्ट करा दिया गया है।

जिलाधिकारी डॉक्टर दिनेश चंद्र और आबकारी आयुक्त के निर्देश पर शनिवार को अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाया गया। जिला आबकारी अधिकारी प्रगल्भ लवानिया ने बताया कि कैसरगंज और महसी की टीम ने राम गांव और बौंडी थाना क्षेत्र के धोबीघाट, पत्थरघाट, भोगाजोत, करेहना, मुरौवा और निंबुआरी में छापेमारी की।

मौके से एक ग्रामीण को 65 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। जबकि पांच क्विंटल लहन को नष्ट करा दिया है। जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि ग्रामीण के विरुद्ध तीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है।

पढ़ें- बाजपुर: अवैध शराब बेचने से मना करने पर की मारपीट

संबंधित समाचार