गौतम बुद्ध नगर: टाटा ग्रुप को मिला नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे का कॉन्ट्रैक्ट
गौतम बुद्ध नगर/अमृत विचार। नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे का कॉन्ट्रैक्ट रतन टाटा के नेतृत्व वाले टाटा ग्रुप को मिला है। टाटा प्रोजेक्ट्स नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर टर्मिनल, रनवे, एयरसाइड इन्फ्रास्ट्रक्चर, रोड, युटिलिटीज, लैंडसाइट फैसिलिटीज और दूसरी इमारतों का निर्माण करेगी। रिपोर्ट की माने तो नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का निर्माण पूरा होने के बाद यह देश का …
गौतम बुद्ध नगर/अमृत विचार। नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे का कॉन्ट्रैक्ट रतन टाटा के नेतृत्व वाले टाटा ग्रुप को मिला है। टाटा प्रोजेक्ट्स नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर टर्मिनल, रनवे, एयरसाइड इन्फ्रास्ट्रक्चर, रोड, युटिलिटीज, लैंडसाइट फैसिलिटीज और दूसरी इमारतों का निर्माण करेगी। रिपोर्ट की माने तो नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का निर्माण पूरा होने के बाद यह देश का सबसे बड़ा एयरपोर्ट बन जाएगा। बतादें कि अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे का कॉन्ट्रैक्ट के लिए लार्सन एंड टुब्रो और साइरस मिस्त्री की शापूरजी पलौंजी ग्रुप भी रेस मे थीं। मगर यह कॉन्ट्रैक्ट टाटा ग्रुप को मिला हैं।
2024 में शुरू होगा प्रोजेक्ट
जानकारी के मुताबिक, यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड (YIAPL) ने टाटा प्रोजेक्ट्स का चयन किया है। नोएडा एयरपोर्ट का काम 2024 में शुरू होने की संभावना जताई जा रही है। पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप के तहत निर्मित किए जाने वाले इस एयरपोर्ट के पहले चरण में ज्यूरिख एयरपोर्ट 5,700 करोड़ रुपये का बड़ा निवेश कर रही है। शुक्रवार को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट और टाटा प्रोजेक्ट्स ने संयुक्त रूप से इस बात की जानकारी शेयर की हैं।
इन कामों को पूरा करने का टाटा को मिला कॉन्ट्रैक्ट
टाटा प्रोजेक्ट्स ने जानकारी शेयर करते हुए कहा- टाटा प्रोजेक्ट्स नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर टर्मिनल, रनवे, एयरसाइड इन्फ्रास्ट्रक्चर, रोड, युटिलिटीज, लैंडसाइट फैसिलिटीज और दूसरी इमारतों का निर्माण करेगी। बतादें कि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का निर्माण पूरा होने के बाद यह देश का सबसे बड़ा एयरपोर्ट बन जाएगा।
जेवर में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की आधारशिला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले साल 25 नंवबर 2021 को रखी थी। इस प्रोजेक्ट्स पर करीब 20,000 करोड़ की लागत का अनुमान है।
पढ़ें-असम: कैंसर देखभाल केंद्र सभी लोगों को कम खर्च पर उपचार उपलब्ध कराएगा- रतन टाटा
