हल्द्वानी: पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
हल्द्वानी, अमृत विचार। बीते माह पिकअप की चपेट में आए युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस को तहरीर सौंपते हुए फत्ताबंगर अर्जुनपुर निवासी मदन लाल ने बताया कि बीती 23 मई की शाम उसका भाई चंद्रपाल घर से …
हल्द्वानी, अमृत विचार। बीते माह पिकअप की चपेट में आए युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
पुलिस को तहरीर सौंपते हुए फत्ताबंगर अर्जुनपुर निवासी मदन लाल ने बताया कि बीती 23 मई की शाम उसका भाई चंद्रपाल घर से दवा लेने के लिए निकला था। वापसी में बाइक सवार चंद्रपाल को सब्जी लदे पिकअप से पीछे से टक्कर मार दी। दो बच्चों के पिता चंद्रपाल की इलाज के दौरान सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मदन लाल की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर चालक व वाहन की तलाश शुरू कर दी है।
