बाराबंकी: नाबालिग के साथ युवक ने किया दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जहांगीराबाद/बाराबंकी। जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 14 वर्षीय नबालिग बालिका के साथ युवक ने जबरन दुष्कर्म किया। पीड़िता की मां की तहरीर पर आरोपित के विरुद्ध पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। शुक्रवार की दोपहर पीड़िता शारदा नहर पटरी पर मवेशी चराने गयी हुई थी। तभी वहां मौजूद पड़ोसी गांव निवासी युवक रूपेश …

जहांगीराबाद/बाराबंकी। जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 14 वर्षीय नबालिग बालिका के साथ युवक ने जबरन दुष्कर्म किया। पीड़िता की मां की तहरीर पर आरोपित के विरुद्ध पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। शुक्रवार की दोपहर पीड़िता शारदा नहर पटरी पर मवेशी चराने गयी हुई थी। तभी वहां मौजूद पड़ोसी गांव निवासी युवक रूपेश ने उसे पकड़कर जबरन दुष्कर्म किया।

किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। घटना के समय पीड़िता के माता व पिता मजदूरी करने गए हुए थे। पीड़िता ने घर आकर शाम को अपनी मां से आपबीती बताई। पीड़िता की मां ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। जहांगीराबाद थानाध्यक्ष विनोद यादव ने बताया कि दुष्कर्म के आरोपित को गिरफ्तार कर पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें:-बरेली: देवर और जेठ ने किया दुष्कर्म, ससुरालियों को बताया तो सभी ने जमकर पीटा!

संबंधित समाचार