बरेली: नैनीताल के 150 किसानों ने आईवीआरआई में किया शैक्षिक भ्रमण
बरेली, अमृत विचार। भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान (आईवीआरआई) की ओर से शनिवार को कृषि प्रौद्योगिकी सूचना केंद्र में पशु पालन विभाग नैनीताल की ओर से आए 150 किसानों ने संस्थान के विभिन्न विभागों का शैक्षिक भ्रमण किया। संस्थान द्वारा विकसित टीकों व पशु पालन से संबंधित जानकारी प्राप्त की। पशु पुनरुत्पादन विभाग के वैज्ञानिक डा. बृजेश ने …
बरेली, अमृत विचार। भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान (आईवीआरआई) की ओर से शनिवार को कृषि प्रौद्योगिकी सूचना केंद्र में पशु पालन विभाग नैनीताल की ओर से आए 150 किसानों ने संस्थान के विभिन्न विभागों का शैक्षिक भ्रमण किया। संस्थान द्वारा विकसित टीकों व पशु पालन से संबंधित जानकारी प्राप्त की।
पशु पुनरुत्पादन विभाग के वैज्ञानिक डा. बृजेश ने बताया कि किसानों को जलवायु के अनुसार पशुपालन एवं कृषि करनी चाहिए। संस्थान की कृषि प्रौद्योगिकी सूचना केंद्र प्रभारी डा. रूपसी तिवारी ने पशुधन क्षेत्र में कैसे उद्यमिता स्थापित करें के बारे में किसानों को महत्वपूर्ण जानकारी दी। डॉ सुनील जाधव ने कहा कि संतुलित पोषण पशुओं कि प्रजनन समस्या को समाधान करने में सहायक हो सकते हैं।
औषधि विभाग के डा. के महेन्द्रनन ने पशुओं से संबंधित गलघोटू, खुरपका -मुंहपका बीमारी से बचाव के बारे में बताया। किसानों ने संस्थान के डेयरी फार्म, कृषि विज्ञान केंद्र, संग्रहालय, कृषि प्रौद्योगिकी सूचना केंद्र का भ्रमण कराया। पशु पालन विभाग नैनीताल की पशु चिकित्सक डा. दीपाली लालवानी, एएस अहिरवाल, संस्थान के तकनीकी अधिकारी वीर सिंह, रवि कुमार आदि उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें- बरेली: प्रेमनगर पुलिस ने ऑटो लिफ्टर को किया गिरफ्तार
