बरेली: सामूहिक दुष्कर्म के मामले में सात पर रिपोर्ट दर्ज
बरेली, अमृत विचार। महिला के साथ उसके देवर व फुफेरे जेठ ने सामूहिक दुष्कर्म किया। विरोध करने पर ससुराल वालों ने उसकी पिटाई की। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने महिला के पति, देवर, जेठ, सास, ससुर समेत सात लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने अभी …
बरेली, अमृत विचार। महिला के साथ उसके देवर व फुफेरे जेठ ने सामूहिक दुष्कर्म किया। विरोध करने पर ससुराल वालों ने उसकी पिटाई की। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने महिला के पति, देवर, जेठ, सास, ससुर समेत सात लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने अभी तक किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है लेकिन महिला के पति का शांतिभंग में चालान किया है।
थाना मीरगंज क्षेत्र में रहने वाली महिला के भाई ने बताया दो दिन पहले उसकी बहन के साथ देवर व फुफेरे जेठ ने चाकू के बल पर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। शनिवार को इस मामले में मीरगंज पुलिस महिला के बयान लेने जिला अस्पताल पहुंची, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उसके बयान नहीं हो सके। वहीं थाने में महिला के पमुकदमा दर्ज किया गया है।
ये भी पढ़ें- बरेली: राज्य पुरस्कार के लिए 14 शिक्षकों ने किए आवेदन
