फतेहपुर: कलुयगी बेटे ने मां को लाठी-डंडों से पीटकर उतारा मौत के घाट, जांच में जुटी पुलिस
बिंदकी/फतेहपुर। घर के अंदर कोठरी में वृद्धा की लाठी डंडो से पीट पीटकर हत्या कर दी गयी। सुबह शव को अंतिम संस्कार के लिए जाते समय ग्रामीणों को शक हुआ तो पुलिस को सूचना दी गयी। सूचना पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने वृद्धा …
बिंदकी/फतेहपुर। घर के अंदर कोठरी में वृद्धा की लाठी डंडो से पीट पीटकर हत्या कर दी गयी। सुबह शव को अंतिम संस्कार के लिए जाते समय ग्रामीणों को शक हुआ तो पुलिस को सूचना दी गयी। सूचना पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने वृद्धा के छोटे पुत्र व बड़ी बहू को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र हसनापुर गांव निवासी रामसखी 60 वर्ष की घर के अंदर लाठी डंडों से पीट पीटकर हत्या कर दी गयी। ग्रामीणों के अनुसार वृद्धा शुक्रवार की दोपहर तक देखी गयी है। इसके बाद वह घर व गॉव में नहीं दिखी। इससे यह अनुमान लगया गया कि उसकी हत्या शुक्रवार की दोपहर बाद ही कर दी गयी है। वृद्धा के दो पुत्र है बड़ा पुत्र राजेन्द्र सिंह मुम्बई में रहकर प्राइवेट नौकरी करता है।
जबकि गॉव में उसकी पत्नी कामनी व छोटा पुत्र संतराम जो कि दिव्यंग रहता है। शनिवार की सुबह दिव्यांग पुत्र अकेले ही वृद्धा के शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जाने की तैयारी कर रहा था। तभी ग्रामीणों को शक हुआ तो इसकी सूचना पुलिस को दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुची और शव को कब्जे में लेकर देखा तो वृद्ध का सर फटा था और वह खून से लथपथ थी।
पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी। और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने वृद्धा के छोटे पुत्र व बहु को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दिया है। कोतवाली प्रभारी रविन्द्र श्रीवास्तव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बहु व पुत्र को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
ग्रामीणों की माने तो वृद्धा की हत्या अवैध संबंधों के कारण हुई है। संतराम के अपनी भाभी के साथ संबंध थे। जिसका वृद्धा विरोध करती थी। देवर भाभी उसको घर से बाहर निकलना चाहते थे। ग्रामीण बताते है कि महिला का पति राजेन्द्र जब मुम्बई से घर आता था तो महिला उससे लड़ाई झगड़ा कर उसको वापस मुम्बई भेज देती। हसनापुर गॉव में हुई वृद्धा की हत्या के बाद फॉरेंसिक टीम गॉव पहुची और जांच के लिए नमूने एकत्र किए। टीम के प्रभारी ने बताया कि घटनास्थल से जांच के लिए नमूने एकत्र कर जांच की जाएगी।
यह भी पढ़ें:-शिक्षिका हत्याकांड: 22 मिनट की मर्डर मिस्ट्री सुलझाने एडीजी जोन घटनास्थल पहुंचे
