बहराइच: बोलेरो ने खड़े ट्रक में मारी टक्कर, 10 घायल, जिला अस्पताल रेफर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार/बहराइच। नानपारा बहराइच बाईपास मार्ग पर तड़के सुबह खड़ी ट्रक में पीछे से बोलेरो घुस गई। बोलेरो सवार 10 लोग घायल हुए हैं। हादसे की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने सभी को सीएचसी में भर्ती कराया। यहां से नौ लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला मुख्यालय की ओर से बोलेरो वाहन …

अमृत विचार/बहराइच। नानपारा बहराइच बाईपास मार्ग पर तड़के सुबह खड़ी ट्रक में पीछे से बोलेरो घुस गई। बोलेरो सवार 10 लोग घायल हुए हैं। हादसे की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने सभी को सीएचसी में भर्ती कराया। यहां से नौ लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

जिला मुख्यालय की ओर से बोलेरो वाहन संख्या यूपी 25 एएम सवारियों को लेकर मिहिपुरवा की ओर जा रही थी। कोतवाली नानपारा के बाईपास मार्ग पर रविवार सुबह चार बजे बोलेरो ने पहले से खराब खड़ी ट्रक में में पीछे से टक्कर मार दी।

इस हादसे में बोलेरो सवार मुन्नी (40) पत्नी कमला निवासी दरोगा पुरवा, नीतू (27) पत्नी श्रवण निवासी रूपईडीहा, खुशबू (30) पत्नी गुड्डू निवासी दरोगा पुरवा, गोल्डी (25) पत्नी सुनील, पूनम (35) पत्नी राजकुमार निवासी मिहीपुरवा, राज (12) सोनी बेटा राजकुमार, महिमा (7) पुत्री गुड्डू निवासी दरोगा पुरवा, दो साल शिवांगी बेटी श्रवण निवासी रूपईडीहा और गुड्डू (38) बेटा कमला प्रसाद निवासी दरोगा पुरवा मोतीपुर घायल हो गए।

हादसे की सूचना मिलते ही कोतवाल शमशेर बहादुर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घायलों को बाहर निकलवाया। इसके बाद सभी को सीएचसी में भर्ती कराया। यहां नौ घायलों की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

पढ़ें-प्रतापगढ़ में भीषण सड़क हादसा, छह बच्चों समेत 14 बारातियों की मौत

संबंधित समाचार