बिहार के समस्तीपुर में पति-पत्नी सहित एक ही परिवार के पांच लोगों ने की आत्महत्या, मामले की जांच में जुटी पुलिस
समस्तीपुर। बिहार में समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र में एक ही परिवार के पांच लोगों ने गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस सूत्रों ने रविवार को यहां बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने मऊ धनेशपुर गांव स्थित एक घर से पांच लोगों का शव बरामद किया है। मृतकों की पहचान …
समस्तीपुर। बिहार में समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र में एक ही परिवार के पांच लोगों ने गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस सूत्रों ने रविवार को यहां बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने मऊ धनेशपुर गांव स्थित एक घर से पांच लोगों का शव बरामद किया है। मृतकों की पहचान मनोज झा (42 ), उसकी पत्नी सुंदर मणि देवी (38 ), मां सीता देवी (65 )पुत्र सत्यम (10 ) एवं शिवम (07 ) के रूप में की गयी है। घटना की सूचना मिलते ही दलसिंहसराय के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दिनेश कुमार पांडे के नेतृत्व में पुलिस की एक विशेष टीम घटना स्थल पर पहुंच कर मामले की छानबीन कर रही है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिये भेज दिया गया है।
यह भी पढ़ें- जयपुर के आमेर में नौ साल की बच्ची की हत्या, गला रेंतकर उतारा मौत के घाट
