बाराबंकी: युवक ने जहर खाकर की आत्महत्या करने की कोशिश, हालत गंभीर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामसनेही घाट/बाराबंकी। ब्लॉक बनी कोडर के एक गांव में रहने वाले एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहर खाकर जान देने की कोशिश की। जिसके बाद रविवार सुबह सीएचसी राम सनेही घाट अस्पताल में उपचार के लिए लाया गया। हालत ज्यादा गंभीर होने पर डॉक्टरों ने रिफर कर दिया। राहुल जयसवाल पुत्र राम प्रताप जयसवाल …

रामसनेही घाट/बाराबंकी। ब्लॉक बनी कोडर के एक गांव में रहने वाले एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहर खाकर जान देने की कोशिश की। जिसके बाद रविवार सुबह सीएचसी राम सनेही घाट अस्पताल में उपचार के लिए लाया गया। हालत ज्यादा गंभीर होने पर डॉक्टरों ने रिफर कर दिया। राहुल जयसवाल पुत्र राम प्रताप जयसवाल 35 वर्ष निवासी मालिनपुर गांव हैं।आज सुबह राहुल की पत्नी ओर उसकी बहन व मां मैं झगड़ा किसी बात को लेकर हो रहा था।

रोज रोज के लड़ाई झगड़े से तंग आकर राहुल ने सल्फास जहरीला पदार्थ गटक लिया। उसके बाद उसकी हालत खराब होने लगी ।जिसके बाद परिजन आनन-फानन में एम्बुलेंस की मदद से सीएचसी राम सनेही घाट लेकर आए ।जहां पर हालत ज्यादा खराब होने के वजह से जिला अस्पताल रिफर कर दिया।

यह भी पढ़ें:-बिहार के समस्तीपुर में पति-पत्नी सहित एक ही परिवार के पांच लोगों ने की आत्महत्या, मामले की जांच में जुटी पुलिस

संबंधित समाचार