बहराइच: घाघरा नदी में डूबे युवक का 24 घंटे बाद बरामद हुआ शव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार/बहराइच। जरवल थाना क्षेत्र में स्थित घाघरा नदी में स्नान करते समय डूबे युवक का शव शनिवार शाम को बरामद हो गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जरवल रोड में स्थित घाघरा नदी में सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग उत्तर प्रदेश बैराज यांत्रिक अनुरक्षण खंड कानपुर के द्वारा डेरेजर मशीन …

अमृत विचार/बहराइच। जरवल थाना क्षेत्र में स्थित घाघरा नदी में स्नान करते समय डूबे युवक का शव शनिवार शाम को बरामद हो गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जरवल रोड में स्थित घाघरा नदी में सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग उत्तर प्रदेश बैराज यांत्रिक अनुरक्षण खंड कानपुर के द्वारा डेरेजर मशीन से कोरिनपुरवा, पारामांझा, बेहटा तक धारा मोड़ने का काम काफी दिनों से मशीन कराया जा रहा है।

इस कार्य में लगे सुपरवाइजर धर्मेश कुमार मिश्रा बेटे रामअचल मिश्रा निवासी ग्राम सराय रावत थाना हैदर गढ़ शुक्रवार को स्नान करते समय नदी में डूब गए थे। वह ड्रेजर मशीन से लगभग 50 मीटर दूरी पर स्नान कर रहे थे। शनिवार को अयोध्या और स्थानीय गोताखोर की टीम शव की तलाश कर रही थी।

शाम को छह बजे डूबे युवक का शव बरामद हुआ। घाघरा घाट चौकी प्रभारी टी एन मौर्य ने बताया कि 24 घंटे बाद शव बरामद हुआ है। जहां शव बरामद हुआ है, वह क्षेत्र बाराबंकी जनपद टिकैत नगर तिलवारी गांव में आता है। ऐसे में वहां की पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है।

पढ़ें-बहराइच: वन विभाग के कर्मचारियों ने आदमखोर मगरमच्छ को पकड़ा, घाघरा नदी में छोड़ा

संबंधित समाचार