मुरादाबाद : मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह के लिए आए 193 आवेदन
मुरादाबाद, अमृत विचार। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 10 जून को पंचायत भवन परिसर में एक साथ करीब 125 जोड़ों की शादी और निकाह की रस्म पूरी कराई जाएगी। विवाहित जोड़ों को महिला के नाम से सरकार की ओर से शादी अनुदान के लिए दी जाने वाली 35 हजार रुपये की धनराशि का चेक …
मुरादाबाद, अमृत विचार। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 10 जून को पंचायत भवन परिसर में एक साथ करीब 125 जोड़ों की शादी और निकाह की रस्म पूरी कराई जाएगी। विवाहित जोड़ों को महिला के नाम से सरकार की ओर से शादी अनुदान के लिए दी जाने वाली 35 हजार रुपये की धनराशि का चेक रस्म पूरी होने के बाद दिया जाएगा।
नगर निगम व समाज कल्याण विभाग की ओर से पंचायत भवन परिसर में दस जून को होने वाले सामूहिक विवाह की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इसको लेकर नगर आयुक्त संजय चौहान ने शनिवार को पीलीकोठी स्थित अपने शिविर कार्यालय में बैठक में तैयारियां और आवेदन पत्र की जांच का फीडबैक लिया था। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह के नोडल अधिकारी नगर निगम के महाप्रबंधक जल अरूणेन्द्र कुमार राजपूत का कहना है कि शादी के लिए 193 आवेदन पत्र मिले हैं। एक दो दिन में इनका सत्यापन पूरा हो जाएगा।
समारोह में अनुदान राशि आरटीजीएस की जाती थी पर अबकी बार विवाहिता के नाम 35 हजार रुपये का चेक सौंपा जाएगा। शादी समारोह को सफल बनाने के लिए टेंट, खानपान, उपहार देने के लिए जिम्मेदारी बांटी गई हैं। सोमवार को नगर आयुक्त पंचायत भवन का निरीक्षण कर व्यवस्था देखेंगे। पंडाल, हवन कुंड आदि के लिए जगह चिह्नित की जाएगी।
ये भी पढ़ें:- बरेली: ट्रेन से गिरकर अज्ञात युवक की मौत, जांच में जुटी पुलिस
