आरएसएस को झूठा साबित करने के लिए कर्नाटक में भी हारेगी कांग्रेस: बोम्मई हुबली

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कर्नाटक। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने रविवार को कहा कि कांग्रेस ने लगभग सभी राज्यों में अपनी ताकत खो दी है और अब कर्नाटक में भी हार जाएगी क्योंकि वह आरएसएस (राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ) को झूठा साबित करने की कोशिश में जुटी हुई है। मुख्यमंत्री ने यहां पत्रकारों को बताया,“कांग्रेस आरएसएस को गलत …

कर्नाटक। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने रविवार को कहा कि कांग्रेस ने लगभग सभी राज्यों में अपनी ताकत खो दी है और अब कर्नाटक में भी हार जाएगी क्योंकि वह आरएसएस (राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ) को झूठा साबित करने की कोशिश में जुटी हुई है। मुख्यमंत्री ने यहां पत्रकारों को बताया,“कांग्रेस आरएसएस को गलत बता रही है, लेकिन लोगों को सबकुछ पता है।

आरएसएस एक ऐसा संगठन है जो देशभक्ति और लोगों की सेवा में लगा हुआ है। संगठन ने कई मुश्किल हालातों में लोगों की मदद की है। सभी जानते हैं कांग्रेस नेता और सिद्धारमैया आरएसएस के विरोधी हैं। इस रवैये के कारण कांग्रेस ने लगभग सभी राज्यों में अपनी सत्ता खो दी है और अब कर्नाटक में भी उसे हार का सामना करना पड़ सकता है।”

यह भी पढ़ें- ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने मंत्रिमंडल में किया बड़ा बदलाव

संबंधित समाचार