हल्द्वानी: आरक्षण के खिलाफ हल्ला बोल की तैयारी में स्वराज हिंद फौज, बैठक में तय की रणनीति

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। स्वराज हिन्द फौज के संस्थापक एवं केन्द्रीय अध्यक्ष सुशील भट्ट की अध्यक्षता में पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस तिकोनिया में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक को सम्बोधित करते हुए केंद्रीय अध्यक्ष सुशील भट्ट ने कहा कि आज आरक्षण देश की एक बड़ी समस्या है, जिसने काबिल लोगों को देश की मुख्य धारा से …

हल्द्वानी, अमृत विचार। स्वराज हिन्द फौज के संस्थापक एवं केन्द्रीय अध्यक्ष सुशील भट्ट की अध्यक्षता में पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस तिकोनिया में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक को सम्बोधित करते हुए केंद्रीय अध्यक्ष सुशील भट्ट ने कहा कि आज आरक्षण देश की एक बड़ी समस्या है, जिसने काबिल लोगों को देश की मुख्य धारा से बहुत पीछे कर दिया है। विश्व में जितने भी विकसित राष्ट्र हैं वहां काबलियत के आधार पर सभी को समान रूप से अवसर प्रदान किए जाते हैं लेकिन भारत ही मात्र एक ऐसा देश है जहां जाति के आधार पर अवसर प्रदान किए जाते हैं फिर चाहे वो नौकरी हो या राजनीति। उन्होंने कहा कि आरक्षण के मुद्दे को स्वराज हिंद फौज के मुख्य एजेंडे में शामिल करेंगे व आरक्षण की समाप्ति तक संघर्ष जारी रखेंगे ।

सुशील भट्ट ने कहा कि राजनीतिक दलों में आज योग्य व ईमानदार नेता पीछे हो रहे हैं और चापलूस व स्वार्थी लोग आगे बढ़ रहे हैं जो कि लोकतंत्र के लिए एक बड़ा खतरा हैं। उन्होंने कहा कि स्वराज हिंद फौज का मूल उद्देश्य भारत वर्ष में वास्तविक स्वराज की स्थापना करना है तथा साथ ही देश की दिशाविहीन लोकतांत्रिक व्यवस्था को दुरूस्त करना है। भले ही आज देश तरक्की कर रहा हो लेकिन देश का माहौल दिन-ब-दिन बिगड़ता जा रहा है। एक तरफ जहां देशवासी महंगाई व बेरोजगारी का दंश झेल रहे हैं तो वहीं कट्टरवाद के चलते धार्मिक उन्माद बढ़ता जा रहा है। जिसके चलते देश में दंगे होने की संभावनाएं बढ़ गई है जिससे देश की स्थिति और ज्यादा खराब हो सकती है।

इस मौके पर गिरीश चंद्र लोहनी , सुरेश चन्द्र कपिल, डॉ. अवधेश तिवारी, कौशलेन्द्र भट्ट , एमके शर्मा, जाकिर हुसैन , आशा शुक्ला , भारतीय मानवाधिकार परिवार से चम्पा त्रिपाठी व मंजू शाह , गोपाल खनायत , फौजी सुनील भट्ट , करूणा शंकर कांडपाल आदि रहे।

संबंधित समाचार