हल्द्वानी के हिमांशु ने किया सीडीएस में देश टॉप, बधाई देने वालों का लगा तांता
हल्द्वानी,अमृत विचार। एक बार नहीं दो बार लगातार सीडीएस की परीक्षा में विफल होने के बाद तीसरी बार पूरे देश में टॉप कर हिमांशु ने हल्द्वानी और उत्तराखंड का नाम रोशन किया है। परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद उनके घर में बधाई देने वालों के खूब फोन आ रहे हैं तो वहीं रिश्तेदार और …
हल्द्वानी,अमृत विचार। एक बार नहीं दो बार लगातार सीडीएस की परीक्षा में विफल होने के बाद तीसरी बार पूरे देश में टॉप कर हिमांशु ने हल्द्वानी और उत्तराखंड का नाम रोशन किया है। परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद उनके घर में बधाई देने वालों के खूब फोन आ रहे हैं तो वहीं रिश्तेदार और आस पड़ोस के लोग भी शुभकामनाओं के साथ उनके घर पहुंच रहे हैं।
लामाचौड़ के पूरनपुर गुमरिया गांव के रहने वाले कमल पांडे के बेटे हिमांशु ने यह स्थान बेहद मेहनत के साथ पाया है। पिता बिजली विभाग में ठेके पर कार्यरत हैं, लेकिन परिवार की आर्थिक स्थिति ने उसे कमजोर नहीं किया। हिमांशु का चयन भारतीय सैन्य अकादमी देहरादून के लिए हुआ है। हिमांशु ने बातचीत में बताया कि वह बचपन से देश सेवा करने की इच्छा रखते हैं। वह एनडीए व सीडीएस परीक्षा के लिए पिछले कई सालों से तैयारी कर रहे थे।
उन्होंने बेंगलूरु और इलाहाबाद में जाकर इंटरव्यू और मेडिकल भी दिया। हिमांशु की इंटरमीडिएट तक की शिक्षा हल्द्वानी के एबीएम स्कूल से हुई 12वीं में 95 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। उन्होंने स्व. विपिन चंद्र त्रिपाठी इंजीनियरिंग कॉलेज द्वाराहाट अल्मोड़ा से बीटेक की शिक्षा प्राप्त की। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) के सीडीएस परीक्षा में देश में पहला स्थान पाने वाले हिमांशु ने किसी भी लक्ष्य को पाने के लिए हर संभव प्रयास और समर्पण भाव को अहम बताया है।
