अब उन्नाव के गंगा के किनारे बसे 34 गांवों में भी गूंजेगी गंगा आरती, तैयारियां पूरी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव। काशी, प्रयागराज और बिठूर की तर्ज पर उन्नाव में भी गंगा किनारे बसे 34 गांवों में जल्द गंगा आरती का आयोजन शुरू होगा। इसके निर्देश शासन स्तर से बहुत पहले जारी हुवे थे। शासन ने गंगा स्वच्छता अभियान के तहत गंगा नदी को संरक्षित करने के इरादे से घाट के निर्माण और गंगा आरती …

उन्नाव। काशी, प्रयागराज और बिठूर की तर्ज पर उन्नाव में भी गंगा किनारे बसे 34 गांवों में जल्द गंगा आरती का आयोजन शुरू होगा। इसके निर्देश शासन स्तर से बहुत पहले जारी हुवे थे। शासन ने गंगा स्वच्छता अभियान के तहत गंगा नदी को संरक्षित करने के इरादे से घाट के निर्माण और गंगा आरती को लेकर जो निर्देश अधिकारियों को भेजे थे वह अब साकार होते दिखाई देंगे।

वैसे तो शासन ने वर्ष 2018 में गंगा किनारे के गांवों को लेकर बजट का निर्धारण करने के साथ गंगा आरती की कार्ययोजना भेजी थी जो अब उन्नाव में सीडीओ दिव्यांशु पटेल के प्रयास से साकार होती दिख रही है। सीडीओ के निर्दशो पर उन्नाव के 34 गांवो के किनारे आरती स्थल बनकर तैयार हो गए है। सीडीओ की माने तो इसी हफ्ते से गंगा आरती की शुरुआत हो जाएगी। कार्ययोजना के अनुसार 3 करोड़ से अधिक के बजट से गंगा किनारे घाटो का निर्माण और सभी 34 गावो में गंगा आरती शुरू होनी थी।

बजट की व्यवस्था और निर्देश के बावजूद शासन की मंशा अभी तक मूर्त रूप नहीं ले पाई थी। इसका जिम्मा जब सीडीओ दिव्यांशु पटेल के समक्ष आया तो उन्होंने अधीनस्थ को कड़े निर्देश देने के साथ ही पर्यावरण दिवस 5 जून की समय सीमा तय कर सारी व्यवस्थाएं पूरी कर गंगा आरती शुरू करने के निर्देश जारी किए थे। कम समय मे उन्नाव के घाटों के किनारे गंगा आरती के स्थल बनकर तैयार हो गए है जानकारी यह भी मिल रही हैं कि इसकी शुरुवात जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह इसी सप्ताह कर सकते हैं।

यंहा पूरी हो गयी तैयारियां-

यहां हो गई तैयारी…

बीघापुर ब्लाक की लालखेड़ा, बांगरमऊ ब्लाक की जगतनगर, फरीदपुर कट्टर, मेला आलमशाह व कटरीगदनपुर आहार।
सिकंदरपुर कर्ण की विभीरा चंदनपुर, दुधौड़ा सरवागर, रजवाखेड़ा, खुटहा नौगवां, बदियाखेड़ा, कटरी अलुहापुर सरेसा, बंदरा व निबई गैर एहतमाली।

सिकंदरपुर सरोसी की कनिकामऊ, बसधना, शंकरपुर सराय, मिर्जापुर, कटरी मरौंदा मझवारा, सन्नी, नेतुआ ग्रामीण, रौतापुर व खैरहा एहतमाली। सुमेरपुर की सेडूपुर, दूलीखेड़ा, बक्सर व संग्रामपुर। सफीपुर ब्लाक के सफीपुर में। फतेहपुर चौरासी की जैतपुर, रुस्तमपु गड़ाई व जाजामऊ एहतमाली। गंजमुरादाबाद की बेहटा कच्छ, सिरधरपुर एहतमाली व भिखारीपुर पतसिया शामिल है।

यह भी पढ़ें:-ऋषिकेश: गंगा आरती में परिवार सहित शामिल हुए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, भावुक होकर कही यह बात

संबंधित समाचार