उत्तराखंड: विंग कमांडर विक्रांत उनियाल की उपलब्धि पर बोले मुख्मयंत्री धामी- मन में कुछ करने का जुनून हो तो असंभव भी हो जाता है संभव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। बिना ऑक्सीजन सपोर्ट के माउंट एवरेस्ट में राष्ट्रगान गाने वाले विंग कमांडर विक्रांत उनियाल को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने फेसबुक पोस्ट के माध्यम से लिखा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मनाए जा रहे अमृत महोत्सव पर माऊंट एवरेस्ट पर बिना ऑक्सीजन सपोर्ट …

हल्द्वानी, अमृत विचार। बिना ऑक्सीजन सपोर्ट के माउंट एवरेस्ट में राष्ट्रगान गाने वाले विंग कमांडर विक्रांत उनियाल को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने फेसबुक पोस्ट के माध्यम से लिखा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मनाए जा रहे अमृत महोत्सव पर माऊंट एवरेस्ट पर बिना ऑक्सीजन सपोर्ट के राष्ट्रगान गाने वाले उत्तराखंड के वीर सपूत विंग कमांडर विक्रांत उनियाल को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

विंग कमांडर विक्रांत उनियाल के साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, साथ में प्रदेश प्रवक्ता रवीन्द्र जुगरान।

विंग कमांडर श्री विक्रांत ने साबित कर दिया है कि मन में कुछ करने का जुनून हो तो कोई भी असंभव लगने वाला कार्य संभव हो जाता है। उन्होंने माउंट एवरेस्ट पर बिना ऑक्सीजन के राष्ट्रगान गा कर स्वतंत्रता आंदोलन के गुमनाम आंदोलनकारियों को नमन किया है। इस मौके पर प्रदेश प्रवक्ता रवीन्द्र जुगरान मौजूद रहे।

संबंधित समाचार