चीन की इस हरकत को लेकर आस्ट्रेलिया ने लगाई फटकार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कैनबरा। आस्ट्रेलिया ने दक्षिण चीन सागर में अन्तर्राष्ट्रीय हवाई क्षेत्र की निगरानी उड़ान पर निकलने उसके विमान के मार्ग को बाधित करने की चीन की हरकत को लेकर उसे फटकार लगाई है। गार्जियन के अनुसार रक्षा विभाग ने इस नियमित समुद्री निगरानी गतिविधि के बारे में खुलासा किया है और कहा कि चीन के अवरोध …

कैनबरा। आस्ट्रेलिया ने दक्षिण चीन सागर में अन्तर्राष्ट्रीय हवाई क्षेत्र की निगरानी उड़ान पर निकलने उसके विमान के मार्ग को बाधित करने की चीन की हरकत को लेकर उसे फटकार लगाई है।

गार्जियन के अनुसार रक्षा विभाग ने इस नियमित समुद्री निगरानी गतिविधि के बारे में खुलासा किया है और कहा कि चीन के अवरोध के चलते एक खतरनाक टकराव होते होते बचा लेकिन इसने ऑस्ट्रेलियाई विमान और उसके चालक दल को खतरे में डाल दिया। यह घटना ऑस्ट्रेलिया में संघीय चुनाव के पांच दिन बाद 26 मई की है। ऑस्ट्रेलिया सरकार ने इस बारे में अपनी चिंताओं से चीनकी सरकार को अवगत करा दिया है।

ये भी पढ़ें:- Russia Ukraine War: रूस ने कीव में कई ‘‘बुनियादी ढांचों’’ को निशाना बनाकर दागी मिसाइलें, शांति की उम्मीद टूटी

संबंधित समाचार