हल्द्वानी: चायवाले की हत्या के दोषी पिता-पुत्र गिरफ्तार, 500 का नकली नोट बदलने पर हुआ था विवाद
हल्द्वानी,अमृत विचार। चायवाले की हत्या के दोषी पिता-पुत्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। बता दें कि मल्ला गोरखपुर निवासी गिरीश बेलवाल चाय की दुकान चलाते थे और पत्नी आशा व बच्चों के साथ रहते थे। बताया गया कि नवाबी रोड …
हल्द्वानी,अमृत विचार। चायवाले की हत्या के दोषी पिता-पुत्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।
बता दें कि मल्ला गोरखपुर निवासी गिरीश बेलवाल चाय की दुकान चलाते थे और पत्नी आशा व बच्चों के साथ रहते थे। बताया गया कि नवाबी रोड निवासी राकेश गांधी पुत्र शादी लाल गांधी बीती 18 मई को हिसाब करने गिरीश की दुकान पर गए थे। राकेश ने गिरीश को पांच सौ का नोट दिया, जो गिरीश को नकली लगा। शाम घर पहुंचने के बाद गिरीश नोट बदलने के लिए राकेश के घर पहुंच गया। जहां उसका राकेश और उसके बेटे शिवम से विवाद हो गया। दोनों ने मिलकर गिरीश को बुरी तरह पीटा।
यह भी देखें: उधारी के 500 रुपये मांगना पड़ा भारी, मिली मौत
एक रिक्शेवाले ने गिरीश को घर पहुंचाया। जहां से उसे पहले बेस और फिर सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान 4 जून को गिरीश की मौत हो गई। इस मामले में फरार पिता-पुत्र पर पुलिस ने एक और धारा बढ़ाई और रविवार को दोनों को नवाबी रोड से गिरफ्तार कर लिया। टीम में मंगलपड़ाव चौकी प्रभारी कश्मीर सिंह, कां.उमेश पंत और हितेंद्र वर्मा थे।
