शाहजहांपुर: निगोही के पुलिस मालखाना में लगी आग, धू-धूकर जल गईं गाड़ियां

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शाहजहांपुर/निगोही, अमृत विचार। थाना परिसर में मालखाना में रविवार दोपहर अचानक आग लग गई। जिसकी चपेट में बरामद किए गए वाहन भी आ गए। तेल लपटें उठने पर जब जानकारी हुई तो थाने में भगदड़ मच गई। जब तक आग पर काबू पाया गया, तब तक दो वाहन पूरी तरह से जल चुके थे, इसके …

शाहजहांपुर/निगोही, अमृत विचार। थाना परिसर में मालखाना में रविवार दोपहर अचानक आग लग गई। जिसकी चपेट में बरामद किए गए वाहन भी आ गए। तेल लपटें उठने पर जब जानकारी हुई तो थाने में भगदड़ मच गई। जब तक आग पर काबू पाया गया, तब तक दो वाहन पूरी तरह से जल चुके थे, इसके अलावा अन्य वाहनों को भी नुकसान पहुंचा है।

थाना परिसर में कार्यालय के उत्तर दिशा की तरफ मालखाना बना हुआ है। यहां कमरे के बाहर विभिन्न मामलों में बरामद किए गए दो पहिया और चार पहिया वाहन खड़े हैं। यहीं पर दूसरे वाहन भी खड़े किए गए। वर्षो से इन कबाड़ वाहनों के पास कूड़ा करकट और सूखे पत्ते भी पड़े हुए हैं। रविवार दोपहर बाद अचानक आग लग गई। जब आग ने तेजी पकड़ ली और ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं, तब लोगों को जानकारी हुई।

आग लगने से भगदड़ मच गई वहीं कुछ लोग आग पर काबू पाने के प्रयास में जुट गए। तेज हवा के झोंके के साथ लपटें और ऊंची होती जा रहीं थीं। कई घंटे की मशक्कत के बाद बमुश्किल आग पर काबू पाया। इस दौरान दो चौपहिया वाहन पूरी तरह से जल चुके थे, जबकि अन्य कई वाहनों को भी आग की चपेट में आने से नुकसान पहुंचा है। आग पर काबू पाने के लिए पुलिस बल को दो घंटे लग गए। पुलिस की टीम अब जली गाड़ियों का रिकार्ड एकत्रित कर रही है।

ये भी पढ़ें- हापुड़ की फैक्‍ट्री में विस्‍फोट से मरने वालों में शाहजहांपुर के आठ लोग शामिल

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव