बदायूं: कैदी ने जेल में फंदे पर लटककर की आत्महत्या

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बदायूं, अमृत विचार। जिला जेल में चार वर्ष से निरुद्ध गैंगस्टर के कैदी ने बाथरूम में प्लास्टिक और गमछे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जेल का स्टाफ कैदी को लेकर जिला अस्पताल गया। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। जेल प्रशासन की ओर से मृतक के परिजनों को सूचित किया गया है। कोतवाली सिविल …

बदायूं, अमृत विचार। जिला जेल में चार वर्ष से निरुद्ध गैंगस्टर के कैदी ने बाथरूम में प्लास्टिक और गमछे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जेल का स्टाफ कैदी को लेकर जिला अस्पताल गया। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। जेल प्रशासन की ओर से मृतक के परिजनों को सूचित किया गया है। कोतवाली सिविल लाइन पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।

जिला एटा के थाना अतरौली क्षेत्र के गांव नहलगांव निवासी भोलू शर्मा (27) पुत्र राम गोपाल आपराधिक किस्म के व्यक्तियों में से एक था। जिला संभल के थाना धनारी में उसकी खिलाफ गैंगस्टर के तहत कार्रवाई की गई थी। उसे चार वर्ष की सजा सुनाई गई थी। सजा के अंतर्गत उसे 20 सितंबर 2020 को बदायूं जेल लाया गया था। तब से लेकर अब तक भोलू शर्मा जेल में ही बंद चल रहा था।

इस दौरान उसके परिजनों ने उससे मुलाकात करने की कोशिश तक नहीं की। जिसके चलते वह जेल में परेशान होकर रह रहा था। जेल में बंद अन्य बंदियों से उसकी बात होती रहती थी। वह अपनी परेशानी उनके साथ शेयर करता था। जिसकी वजह से जेल में बंद अन्य बंदियों ने किसी तरह से कोर्ट में उसकी जमानत की अर्जी डाली थी। उसकी जमानत मंजूर भी हो गई थी। जिसके बाद से उसे उम्मीद की किरण जागी थी लेकिन जमानत मंजूर होने के बाद भी कोई भी परिजन उससे मिलने नहीं गया।

रविवार को वह गुमशुम था। दोपहर के समय लगभग एक बजे जेल के बाथरूम में थैले के हैंडल की प्लास्टिक और गमछा का प्रयोग करते हुए फंदा तैयार किया और कुछ समय के बाद खिड़की पर फंदे से लटक गया। बंदियों ने जेल प्रशासन को अवगत कराया। जेल प्रशासन ने कोतवाली सिविल लाइन को बताया। कैदी को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सक ने उसकी मौत की पुष्टि कर दी। उसके परिजनों के आने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

जिला संभल पुलिस चार वर्ष की सजा वाले गैंगस्टर को जेल लेकर आई थी। उसके परिजन उससे मिलने नहीं आ रहे थै। जमानत मंजूर होने के बाद भी कैदी ने फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली— आदित्य कुमार, जेलर।

इसे भी पढ़ें- बदायूं में एटा के बदमाशों ने तीन जगह की थी लूट, दो गिरफ्तार

संबंधित समाचार