बहराइच : पुलिस की छापेमारी में अवैध कच्ची शराब के साथ दो युवतियां गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। कोतवाली नानपारा की पुलिस ने खटिकन पुरवा गांव में रविवार छापेमारी करते हुए दो युवतियों को शराब बनाने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी के निर्देशन में कोतवाली नानपारा की पुलिस ने रविवार अवैध शराब निर्माण करने वाले लोगों के विरुद्ध अभियान चलाया। कोतवाल शमशेर बहादुर …

बहराइच। कोतवाली नानपारा की पुलिस ने खटिकन पुरवा गांव में रविवार छापेमारी करते हुए दो युवतियों को शराब बनाने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी के निर्देशन में कोतवाली नानपारा की पुलिस ने रविवार अवैध शराब निर्माण करने वाले लोगों के विरुद्ध अभियान चलाया। कोतवाल शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि उप निरीक्षक मनोज कुमार सिंह, धात्री शंकर सहाय, प्रवीण कुमार, कृष्णचंद यादव, दिव्या शुक्ला और अल्पना देवी की टीम ने ग्राम कोयलहवा के मजरा खटिकन पुरवा गांव में छापेमारी की।

कोतवाल ने बताया कि गांव निवासी मगरू पुत्री राज खेलावन और शिवानी पुत्री ओमकार को शराब के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। जबकि मौके से 40 लीटर शराब, 275 लीटर लहन, नौशादर 640 ग्राम और यूरिया को नष्ट करा दिया गया है।

यह भी पढ़ें : बाराबंकी: हाईवे पर खड़े ट्रक से टकराई कार, तलाशी में मिली अवैध शराब

संबंधित समाचार