संभल: करंट की चपेट में आकर किसान की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

संभल, अमृत विचार। धनारी थाना क्षेत्र में छुट्टा पशुओं से फसल बचाने के लिए लगाई गई कंटीले तारों की तारबंदी में सबमर्सिबल का तार छूने से उतरे करंट की चपेट में आकर किसान की मौत हो गई। मौत की खबर मिलते की परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम …

संभल, अमृत विचार। धनारी थाना क्षेत्र में छुट्टा पशुओं से फसल बचाने के लिए लगाई गई कंटीले तारों की तारबंदी में सबमर्सिबल का तार छूने से उतरे करंट की चपेट में आकर किसान की मौत हो गई। मौत की खबर मिलते की परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह घटना भिरावटी गांव की है। यहां के सुधीर कुमार (45) ने खेत में मक्का की फसल बोई है। छुट्टा पशुओं से फसल बचाने के लिए खेत के चारों ओर कंटीले तारों से तारबंदी कु हुई है। रविवार दोपहर 11 बजे सुधीर खेत की रखवाली कर रहा था। इसी दौरान सबमर्सिबल का तार तारबंदी से छू गया। सबमर्सिबल की लाइन में कट होने की वजह से तारबंदी में करंट उतर आया और सुधीर इसकी चपेट में आ गया।

आवास सुनकर आसपास खेतों पर काम कर रहे लोग मौके पर पहुंच गए। यहां उन्होंने देखा तो सुधीर बेहोश पड़ा हुआ था। ग्रामीणों ने परिवार वालों को हादसे के बारे में जानकारी दी। मौके पर पहुंचे परिजन उसको निजी चिकित्सक के पास लेकर गए, जहां चिकित्सक ने उसको मृत घोषित कर दिया। धनारी थाना प्रभारी निरीक्षक कुलदीप सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ये भी पढ़ें:- बदायूं: कैदी ने जेल में फंदे पर लटककर की आत्महत्या

संबंधित समाचार