बरेली: युवती के चाचा ने लगाया अपहरण का आराेप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। सुभाषनगर के रहने वाले युवक ने अपनी पत्नी के अपहरण को लेकर एसएसपी से उसकी बरामदगी के लिए प्रार्थना पत्र दिया था। युवती के चाचा ने युवक व उसके भाई और पिता पर अपहरण समेत लूट आदि की गंभीर धाराओं में तहरीर दी है। शनिवार को सुभाषनगर बंशी नगला में रहने वाले …

बरेली, अमृत विचार। सुभाषनगर के रहने वाले युवक ने अपनी पत्नी के अपहरण को लेकर एसएसपी से उसकी बरामदगी के लिए प्रार्थना पत्र दिया था। युवती के चाचा ने युवक व उसके भाई और पिता पर अपहरण समेत लूट आदि की गंभीर धाराओं में तहरीर दी है।

शनिवार को सुभाषनगर बंशी नगला में रहने वाले अजय राठौर ने एसएसपी से शिकायत की थी। उसकी पत्नी को चचेरे भाई अपहरण कर ले गए थे। रविवार को इस मामले में युवती के चाचा ने थाना बाारादरी में अजय, उसके पिता, भाई समेत दो अन्य के खिलाफ शिकायत की है।आरोप है कि अजय उनकी भतीजी को कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर अपहरण कर ले गया था।

उसकी भतीजी किसी तरह भाग कर घर पर आई और घटना के बारे में बताया। रात में आरोपी अजय ने अपने पिता व भाई के साथ उनके घर पर हमला कर दिया। घर में रखे 50 हजार रुपये छीन लिए, परिजनों से अभद्रता करते हुए भतीजी को न भेजने पर जान से मारने धमकी देकर भाग गया।

इसे भी पढ़ें- बरेली: छात्रा को ऐसा थप्पड़ मारा कि आंख की रोशनी चली गई

संबंधित समाचार