हरदोई: अवैध शराब कारोबार में शामिल पांच आरोपियों पर पुलिस ने लगाया गैंगस्टर एक्ट
हरदोई। शाहाबाद कोतवाली पुलिस ने अवैध शराब कारोबार में संलिप्त पाए गए पांच आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट की कार्यवाही की है। शाहबाद कोतवाली पुलिस ने 2021 में शाहाबाद थाना क्षेत्र में अवैध शराब सहित पांच व्यक्तियों को गिरफ्तार किया था। उन पांचों आरोपियों पर पुलिस ने आज गैंगेस्टर एक्ट की कार्रवाई की है। अपराध संख्या …
हरदोई। शाहाबाद कोतवाली पुलिस ने अवैध शराब कारोबार में संलिप्त पाए गए पांच आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट की कार्यवाही की है। शाहबाद कोतवाली पुलिस ने 2021 में शाहाबाद थाना क्षेत्र में अवैध शराब सहित पांच व्यक्तियों को गिरफ्तार किया था। उन पांचों आरोपियों पर पुलिस ने आज गैंगेस्टर एक्ट की कार्रवाई की है।
अपराध संख्या 270/22 के अंतर्गत धारा 2/3 यूपी गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत अरुण वर्मा उर्फ अन्नू पुत्र अटल बिहारी ग्राम कमालुद्दीन पुर थाना राजेपुर जनपद फतेहगढ़, विनीत मिश्रा पुत्र रामवीर मिश्र भैरमपुर थाना शमशाबाद, अजय सिंह उर्फ अनुराग सिंह पुत्र राजकुमार सिंह निवासी ग्राम कौढ़ा कोतवाली देहात, प्रेम शंकर रैदास उर्फ पिंटू पुत्र रमेश पाठकुआं, कोतवाली सिटी, राजू चौहान उर्फ सुनीत सिंह पुत्र नरबीर सिंह इमरान टैगोर कॉलोनी मऊ दरवाजा फर्रुखाबाद पर शाहाबाद कोतवाली पुलिस द्वारा कार्रवाई की गई है।
बताते चलें शाहाबाद कोतवाली पुलिस ने 2021 में उपरोक्त समस्त अभियुक्तों को शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र में बड़ी संख्या में शराब सहित गिरफ्तार किया था। उपरोक्त व्यक्ति सामूहिक रूप से गैंग बनाकर गोरखधंधे को अंजाम दे रहे थे। शाहाबाद कोतवाली पुलिस ने इन सभी आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की है।
पढ़ें- उन्नाव: जमीनों पर कब्जा करके बेचना था पेशा, गैंगस्टर की 55 लाख की संपत्ति कुर्क
